शुभमन गिल बनाम ईशान किशन, 27 ODI के बाद दोनों में कौन आगे? किसका रिकॉर्ड है बेहतर

Shubman Gill vs Ishan Kishan: इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज और चैम्पियंस ट्रॉफी की भारतीय टीम का चयन होने के बाद स्थिति साफ़ हो गई कि ईशान किशन को अब लम्बे समय तक बाहर ही बैठना पड़ेगा। ईशान किशन को इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले साल एक भी मैच नहीं मिला था।

घरेलू क्रिकेट को अनदेखा करने के बाद बोर्ड ने उनको वार्षिक अनुबंध से बाहर कर दिया था। इस बीच चैम्पियंस ट्रॉफी की टीम में शुभमन गिल को शामिल करने के साथ ही उपकप्तानी का जिम्मा भी सौंप दिया गया है। गिल के सितारे चमक रहे हैं।

shubman gill

ऐसा नहीं है कि ईशान किशन को टीम में शामिल नहीं किया जा सकता था। वह भी एकदिवसीय क्रिकेट में आंकड़ों के मामले में कम नहीं हैं। किशन ने अभी तक 27 वनडे मुकाबले ही खेले हैं। ऐसे में गिल के साथ उनकी तुलना 27 मैचों के आधार पर करने का प्रयास किया गया है। यहाँ देखना होगा कि गिल और किशन में 27 वनडे मैचों के आधार पर कौन आगे है।

Ishan Kishan का रिकॉर्ड

ईशान किशन के आंकड़ों पर नज़र डाली जाए, तो उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में अभी सिर्फ 27 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 933 रन आए हैं। वह हजार रनों के काफी करीब हैं। किशन का औसत 42 से ऊपर का रहा है और 7 अर्धशतक उन्होंने जमाए। हालांकि उन्होंने 24 पारियों में ये रन बनाए। एक शतक उन्होंने जड़ा, जो दोहरा शतक था। 210 उनका बेस्ट स्कोर है।

Shubman Gill के आंकड़े

अब अगर गिल के 27 मैचों का आंकड़ा देखा जाए, तो वह भी दिलचस्प है। शुभमन गिल ने अपने 27 एकदिवसीय मैचों के दौरान 1437 रनों का आंकड़ा हासिल किया था। उनका औसत भी बेहतरीन था। गिल ने 62 से ज्यादा के औसत से रन बनाए थे। गिल ने 6 फिफ्टी और 4 शतक जमाए। 208 उनका बेस्ट स्कोर था, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में आया था।

Shubman Gill निकल गए आगे

गिल और किशन के आंकड़ों की तुलना करने पर यही दिखाई देता है कि किशन पीछे रह गए। गिल की बैटिंग में निरंतरता नजर आई है। इस वजह से वह लगातार टीम में बने रहे हैं। हालांकि किशन के लिए विकेटकीपर होना नुकसानदायक रहा है। ऋषभ पंत जैसा धाकड़ कीपर होने के कारण उनको ज्यादा मौके नहीं मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+