टी-20 वर्ल्ड कप टीम से छुट्टी के बाद शुभमन गिल का धमाका, अब इस तारीख को मैदान पर करेंगे वापसी!

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर और वनडे व टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) एक बार फिर घरेलू क्रिकेट के मैदान पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम से बाहर किए जाने के बाद गिल ने खुद को साबित करने और फॉर्म में लौटने के लिए विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का रुख किया है। पंजाब की 18 सदस्यीय टीम में शामिल किए गए गिल अब सीधे जनवरी के पहले हफ्ते में मैदान पर उतरेंगे।

शुभमन गिल चोट (गर्दन और पैर की चोट) से पूरी तरह उबर चुके हैं और नेट प्रैक्टिस शुरू कर दी है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि गिल ग्रुप स्टेज के दो महत्वपूर्ण मैच खेलेंगे।

Shubman Gill

3 जनवरी को गिल सिक्किम के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेल सकते हैं, इसके बाद दूसरा मैच गोवा के खिलाफ होगा। हालांकि उनकी उपलब्धता बीसीसीआई (BCCI) और आगामी न्यूजीलैंड वनडे सीरीज की तैयारी पर निर्भर करेगी।

टी-20 वर्ल्ड कप से ड्रॉप होने के बाद लिया कड़ा फैसला

हाल ही में जब बीसीसीआई ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया, तो उसमें शुभमन गिल का नाम न होना हर किसी के लिए चौंकाने वाला था। खराब टी-20 फॉर्म के कारण उन्हें ड्रॉप किया गया। इसी झटके के बाद गिल ने रणजी ट्रॉफी के बचे हुए राउंड और विजय हजारे ट्रॉफी खेलकर रेड और व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपनी दावेदारी फिर से मजबूत करने का फैसला किया है।

न्यूजीलैंड सीरीज में संभालेंगे कप्तानी की कमान

विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के तुरंत बाद गिल भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे। 11 जनवरी 2026 से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज शुरू हो रही है, जिसमें गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। बीसीसीआई के 'मैंडेटरी घरेलू क्रिकेट' नियम के तहत गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों ने भी विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले खेले थे और अपना जलवा भी दिखाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+