Shubman Gill ने जीत लिया सारा तेंदुलकर का दिल! सरेआम कबूली थी ये बड़ी बात, फैंस भी हो गए खुश
Shubman Gill favorite cricketer: भारतीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का बल्ला चैंपियंस ट्रॉफी में जमकर हल्ला बोल रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाले शुभमन गिल इन दिनों फैंस के बीच चर्चाओं में बने हुए हैं। बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भी शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीतने का काम किया।
बाबर आजम से काफी आगे हैं शुभमन गिल (Shubman Gill favorite cricketer)
चैंपियंस ट्रॉफी के बीच आईसीसी ने नई वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। आईसीसी की ओर से जारी की गई नई रैंकिंग में शुभमन गिल नंबर एक पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम नंबर दो पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग 770 की है। जबकि बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ने के बाद शुभमन गिल 817 की रेटिंग पर पहुंच गए हैं। शुभनम गिल अपने फॉर्म को यूं ही जारी रखना चाहेंगे।

कौन हैं शुभमन गिल का फेवरेट क्रिकेटर
इस बीच शुभमन गिल साल 2023 वनडे वर्ल्ड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने फेवरेट क्रिकेटर का जिक्र कर रहे हैं। इस वीडियो में गिल ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर को अपना आदर्श बताया, लेकिन वह खिलाड़ी एमएस धोनी या विराट कोहली नहीं हैं। विराट या धोनी की जगह गिल ने दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श बताया। गिल ने कहा कि जब मैं बड़ा हो रहा था, तब मेरे क्रिकेट के आदर्श सचिन सर थे।
फैंस ने सारा को लेकर कही ये बात
शुभमन गिल ने इस वीडियो में खुद से रिलेटेड कई बातों का जिक्र किया है। वहीं कुछ फैन ने सारा तेंदुलकर को लेकर कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा कि शुभमन गिल ने सचिन का नाम लेकर सारा तेंदुलकर का दिल जीत लिया है। जबकि कुछ युजर के मुताबिक वह अपने होने वाले ससुर जी को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं।
शुभमन गिल पर रहेगी नजर
बता दें कि शुभमन गिल वनडे रैंकिंग में अपनी ऑलटाइम हाई रेटिंग हासिल नहीं कर पाए हैं, जब साल 2023 में वे 847 तक की रेटिंग पर पहुंच गए थे। ऐसे में गिल के पास चैंपियंस ट्रॉफी में रनों का सिलसिला जारी रख अपनी रेटिंग को बढ़ाने की होगी। भारत को अब अपना अगला मैच न्यूजीलैंड से खेलना है, ऐसे में फैंस की नजरें गिल पर रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications