IND vs WI: पूर्व पाकिस्तानी प्लेयर ने शुभमन गिल पर कसा तंज, कहा- बड़ी पारी कैसे खेलते हैं वो अभी सीखना है

नई दिल्ली, जुलाई 26। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शिखर धवन के साथ मिलकर पारी की शुरुआत करने वाले ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल को लेकर पूर्व पाकिस्तानी प्लेयर सलमान बट ने एक बयान दिया है। सलमान बट का कहना है कि इस सीरीज में अभी तक गिल ने टीम को अच्छी शुरुआत जरूर दी है, लेकिन वो उस शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम साबित हो रहे हैं। पाकिस्तान के लिए खुद ओपनर बल्लेबाज रह चुके सलमान बट का मानना है कि अभी शुभमन गिल को यह सीखना होगा कि कैसे अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील किया जा सकता है।

shubman gill

पहले दो वनडे में गिल का प्रदर्शन

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में शुभमन गिल ने टीम को अच्छी शुरुआत तो दिलाई है, लेकिन बड़ा स्कोर यानि कि शतक तक जाने में वो नाकाम साबित रहे हैं। पहले वनडे में शुभमन गिल बहुत अच्छी लय में थे और 64 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन कहीं ना कहीं अपनी गलती की वजह से वो रन आउट हो गए थे। उसी तरह दूसरे वनडे में गिल हाफ सेंचुरी के बेहद करीब थे, लेकिन यहां भी वो अपना विकेट गंवा बैठे और 43 रन बनाकर आउट हो गए।

शुभमन के पास काफी टैलेंट है- सलमान बट

गिल के इसी प्रदर्शन को लेकर सलमान बट का मानना है कि वो अच्छी बल्लेबाजी तो कर रहे हैं, लेकिन अपनी टीम के लिए वो बार-बार विपक्षी टीम को अपना विकेट देकर आ रहे हैं। सलमान बट ने कहा है कि मेरा मानना है कि उनके जैसे बल्लेबाज को आगे बढ़ने और बड़ा स्कोर बनाने की जरूरत है, क्योंकि उनके पास काफी टैलेंट हैं। आपको बता दें कि शुभमन गिल ने टीम इंडिया के लिए 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था, लेकिन तब से लेकर अभी तक उन्होंने सिर्फ 5 वनडे खेले हैं, जिसमें कोई बड़ी पारी नहीं है।

ऐसे में समान बट का यह भी मानना है कि इस वक्त टीम इंडिया के सबसे अधिक ताकतवर बेंच स्ट्रेंथ है। सलमान बट ने कहा कि कई अनुभवी खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद भी मेन इन ब्लू काफी ताकतवर टीम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+