रनों के अंबार पर भारी पड़ेगी एक और T20 की विफलता! टीम इंडिया के नए स्टार के लिए जारी हुई चेतावनी

रनों के अंबार लगा रहा ये बल्लेबाज टी20 क्रिकेट में कभी भी एक ताकत नहीं रहा और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भी इनका बल्ला खामोश है।

Shubman Gill

भारत ने जब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया था तब दो मैच ऐसे थे जहां न्यूजीलैंड अतिरिक्त प्रयास से गेम पलटने की कोशिश कर सकता था। टी20 सीरीज कभी भी एक आसान मुकाबला नहीं होने जा रही थी और ऐसा हुआ भी जब सीरीज का पहला जीतकर कीवियो ने दौरे पर पहली जीत को हासिल कर लिया। हालांकि दूसरे मैच में लखनऊ की पिच पर वे गच्चा खा गए जिसका नतीजा है कि आज का मुकाबला निर्णायक होने जा रहा है जहां टीम इंडिया का लक्ष्य बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने का होगा।

 पांच मैचों में उनके नाम केवल 76 रन

पांच मैचों में उनके नाम केवल 76 रन

दोनों टीमें अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरे मैच के लिए भिड़ेंगी। वनडे सीरीज से हटकर टी20 में शुभमन साधारण लग रहे हैं। शायद उनको पता लग गया है क्रिकेट इतना भी आसान नहीं जितना उनकी बैटिंग वनडे में दिखाती रही है। वनडे की फॉर्म को उन्होंने सबसे छोटे प्रारूप में दोहराया नहीं है। गिल ने पिछले दो टी20 मैचों में 7 और 11 रन बनाए थे और अब तक के करियर में पांच मैचों में उनके नाम केवल 76 रन हैं।

टी20 में शुभमन गिल कभी एक ताकत नहीं रहे

टी20 में शुभमन गिल कभी एक ताकत नहीं रहे

टी20 में गिल कभी एक ताकत नहीं रहे। ब्रेंडन मैकुलन ये कहते हुए चले गए कि गिल में बहुत तगड़ी प्रतिभा है और वे केकेआर की लीडरशिप का हिस्सा हैं लेकिन उनका खराब प्रदर्शन केकेआर से भी उनको रिलीज करा गया। गिल वनडे में बहुत तेज खेलते हैं। उनको टी20 में ही करने की दरकार है लेकिन नहीं हो पा रहा है। अब टी20 में गिल के खराब प्रदर्शन पर चिंता बढ़ने के बीच पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने युवा खिलाड़ी के लिए चेतावनी जारी की है।

कामरान अकमल ने चेताया

कामरान अकमल ने चेताया

कामरान का कहना है कि गिल ने वनडे और टेस्ट में बढ़िया किया है लेकिन टी20 में नहीं। यदि वह एक और मैच खेलता है और विफल रहता है, तो यह उसके आत्मविश्वास को चोट पहुंचा सकता है और वह लय खो सकता है। निश्चित तौर पर आपको उसे टी20 अंतरराष्ट्रीय में खिलना होगा लेकिन मुझे लगता है कि आप उसे तरोताजा रखने के लिए फाइनल मैच में आराम दे सकते हैं।

बात ये है कि गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए घोषित की गई टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में टीम क्या चाहती है ये आज देखने वाली बात होगी। अगर अकमल की बात पर गौर करें तो गिल को टेस्ट के लिए तरोताजा रखने का फैसला तभी सही लग सकता था जब भारत आज का मैच डेड रबर खेल रहा होता।

Recommended Video

    Australia की इस हरकत से आहत हुआ था खेल जगत, जीत के लिए फेंकी थी सबसे 'बदनाम' गेंद | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+