Video: एक्ट्रेस ने लाइव वीडियो में PBKS के कप्तान को कहा बदतमीज, श्रेयस अय्यर ने बीच में छोड़ा इंटरव्यू
आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) की कप्तानी संभाल रहे श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में वे एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर साहिबा बाली (Sahiba Bali) के साथ मस्तीभरी बातचीत करते नज़र आ रहे हैं।
बातचीत के दौरान साहिबा ने मजाक में श्रेयस को 'बदतमीज' कह दिया और वो भी लाइव कैमरे पर! दोनों की बातचीत का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जब 'इम्मैक्युलेट' टर्म से शुरू हुई बात
पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर और एक्ट्रेस-कंटेंट क्रिएटर साहिबा बाली वीडियो में पहले टैटू की बात कर रहे होते हैं, और तभी अय्यर कहते हैं- ये टैटू इम्मैक्युलेट (एकदम परफेक्ट) है। साहिबा टोकती हैं - इम्मैक्युलेट? मतलब ये क्या वर्ड हुआ!
फिर आई 'डांटने' की बारी
अय्यर जब अपनी बात आगे बढ़ाते हैं तो साहिबा मुस्कराते हुए कहती हैं- 'डांट क्यों रहे हो यार?' इस पर अय्यर हंसते हैं और मजेदार टोन में बोलते हैं- अरे डांट नहीं रहा हूं, तुम्हारी वोकैब थोड़ी और स्ट्रॉन्ग होनी चाहिए!'
बीच में इंटरव्यू छोड़कर चले गए अय्यर!
बातचीत के बीच साहिबा बताती हैं कि अब अय्यर की जिम क्लास है। अब ये जिम क्लास के लिए जा रहे हैं। मैं तो बस साथ वॉक कर सकती हूं, क्योंकि इनका जिम लेवल टफ है। लेकिन न कुछ बोले, न 'चलो साहिबा' कहा। बस निकल लिए। श्रेयस फिर बिना कुछ बोले वीडियो से उठकर चले जाते हैं, और साहिबा हंसते हुए बार-बार कहती हैं। वेरी रूड, वेरी रूड, जिसका मतलब होता है बहुत बदतमीज/ बेहद रूखा व्यवहार।
कौन हैं साहिबा बाली?
साहिबा बाली ने डियर माया (Dear Maya), लैला मजनू (Laila Majnu), अमर सिंह चमकीला (Amar Singh Chamkila) जैसी फिल्मों और बार्ड ऑफ ब्लड (Bard of Blood), तनाव (Taanav) जैसी वेब सीरीज में काम किया है। साथ ही वो Star Sports India के लिए एंकर भी रह चुकी हैं।
कैसा चल रहा है श्रेयस अय्यर का IPL फॉर्म?
श्रेयस अय्यर ने सीजन की शुरुआत दो शानदार फिफ्टी से की थी, लेकिन उसके बाद पिछले दो मैचों में सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हो गए। CSK के खिलाफ मैच में वो सिर्फ 9 रन बनाकर खलील अहमद की गेंद पर बोल्ड हो गए। हालांकि, PBKS की टीम ने प्रियंश आर्य की शानदार सेंचुरी की बदौलत 219 रन बनाए और CSK को 18 रन से हरा दिया।












Click it and Unblock the Notifications