Shreyas Iyer Health update: देश के लिए जान की बाजी लगाने वाले श्रेयस अय्यर आए ICU से बाहर, अब कैसी है तबीयत?
Shreyas Iyer Health update: टीम इंडिया के भरोसेमंद मिडल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की हेल्थ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते समय चोट लगने के बाद श्रेयस अय्यर को अब सिडनी के सेंट विंसेंट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक शानदार कैच लेने के प्रयास में अय्यर को यह गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण उनके फैंस अब उनकी हेल्थ को लेकर चिंतित हैं।
कैच लेते समय लगी गंभीर चोट (Shreyas Iyer Health update)
सिडनी वनडे के दौरान श्रेयस अय्यर ने बैकवर्ड प्वॉइंट से दौड़ते हुए डाइव लगाकर हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी का शानदार कैच लपका। हालांकि, कैच लेते समय उनका शरीर बुरी तरह से पसली और कोहनी के बल जमीन पर गिरा। कैच पूरा करने के बाद वह तेज दर्द में थे और पसलियों को पकड़े हुए थे। उन्हें तुरंत मेडिकल स्टाफ की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया।

जानिए बीसीसीआई ने चोट पर क्या कहा?
बीसीसीआई (BCCI) ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया। बोर्ड ने बताया कि 25 अक्टूबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान अय्यर की बाईं निचली पसली में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें आगे के जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद पता चला है कि अय्यर को पसली क्षेत्र में गंभीर चोट लगी है और स्प्लीन में चोट आई है।
अय्यर की चोट थी कितनी खतरनाक
हालांकि, बीसीसीआई ने राहत की खबर देते हुए बताया कि अय्यर की हालत मेडिकली स्थिर है और वह अच्छी तरह से रिकवर कर रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के साथ मिलकर उनकी चोट की स्थिति पर करीब से नजर रख रही है। हालांकि, अय्यर को लगने वाली यह चोट जानलेवा थी, सही समय पर इलाज होने के कारण उनकी जान बचाई जा सकी।
जबरदस्त फॉर्म में रहे हैं अय्यर
अय्यर इस साल भारतीय टीम के लिए बेहतरीन फॉर्म में थे। उन्होंने इस साल 11 मैचों में 49.60 की औसत से 496 रन बनाए हैं, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं। वह केएल राहुल और अक्षर पटेल के साथ मध्यक्रम की रीढ़ माने जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्होंने दो मैचों में 72 रन बनाए थे, जिसमें एक शानदार अर्धशतक शामिल था।












Click it and Unblock the Notifications