Shreyas Iyer: मैदान पर उतरते ही श्रेयस अय्यर ने मचाया गदर, जड़ दिए 199 रन, नंबर चार की टेंशन खत्म!

Shreyas Iyer scored 199 in a practice match: एशिया कप 2023 का आगाज होने में अब कुछ ही दिनों का समय रह गया है। एशिया कप की टीम में श्रेयस अय्यर की एंट्री हुई है। लंबे समय से चोटिल श्रेयस अय्यर एशिया कप के जरिए टीम में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में क्रिकेट के कई जानकारों का मानना है कि श्रेयस अय्यर को सीधा एशिया कप में भारत को शामिल करने का फैसला सही नहीं है।

मैदान पर उतरते ही किया कमाल: श्रेयस अय्यर लंबे समय बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। मैदान पर उतरते ही उन्होंने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल क्रिकेट एकेडमी के प्रैक्टिस मैच में श्रेयस अय्यर ने कमाल की बल्लेबाजी की। सिर्फ बल्ले से ही नहीं फील्डिंग से भी उन्होंने सभी को प्रभावित किया, उन्होंने 50 ओवर तक मैदान पर फील्डिंग किया।

Shreyas Iyer 1

जड़ दिए 199 रन: नेशनल क्रिकेट एकेडमी के प्रैक्टिस मैच में श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने के लिए आए। उन्होंने आते ही मैदान के चारों ओर शॉट लगाना शुरू कर दिया। रिपोर्ट की मानें तो यह प्रैक्टिस मैच 3-4 दिन पहले हुआ था, जिसमें अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 199 रन जड़ दिए थे। श्रेयस अय्यर की फॉर्म को देखते हुए उनका एशिया कप की टीम में शामिल होने सही निर्णय कहा जा सकता है। चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान श्रेयस अय्यर को पूरी तरह फिट बताया था और अय्यर ने इसे सही कर दिखाया है।

नंबर चार के प्रबल दावेदार: श्रेयस अय्यर वनडे में भारत के लिए नंबर चार पर बल्लेबाजी करते आ रहे हैं। चोटिल होने के कारण पिछले कुछ समय से वह टीम के साथ नहीं थे। अब एशिया कप और वर्ल्ड कप में उन्हें टीम में नंबर चार पर फिर से जगह दी जा सकती है। इस पोजिशन पर श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। वह पारी को संभालने के साथ-साथ लंबे-लंबे शॉट लगाने के लिए भी जाने जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+