Shreyas Iyer की होगी बैक सर्जरी, 4 महीने के लिए हो सकते हैं बाहर, IPL ही नहीं WTC फाइनल भी होगा मिस
Shreyas Iyer को करानी पड़ेगी अपनी बैक की सर्जरी, चार महीने के लिए रहेंगे बाहर। इंडियन प्रीमियर लीग ही नहीं बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप को भी करेंगे मिस।

भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अपनी पीठ की तकलीफ (Shreyas Iyer Back Injury) से निजात पाने के लिए सर्जरी कराने के लिए तैयार है। मौजूदा समय में श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति काफी महसूस की जा रही है क्योंकि वनडे क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव ठीक से उनकी जगह की भरपाई नहीं कर पा रहे हैं और कुछ ही दिनों बाद शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स को भी अय्यर के रिप्लेसमेंट को ढूंढना होगा।
श्रेयस अय्यर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में चोट के बाद वापसी करने के बाद वापस लौटे थे लेकिन वे दिल्ली टेस्ट मैच के दौरान ही बाहर हो गए थे। उन्होंने अपने आपको फिट बताया था लेकिन कमर की चोट ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक श्रेयस अय्यर की सर्जरी बीसीसीआई की गहन निगरानी में होगी जहां उनको लंदन में या इंडिया में ही किसी अन्य जगह पर सर्जरी कराने के लिए कहा गया है। सर्जरी मुंबई में भी हो सकती है और इसका मतलब यह है कि वे न केवल आईपीएल मिस करेंगे बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर हो जाएंगे।
इस साल अक्टूबर में होने वाले वर्ल्ड कप तक अय्यर की वापसी हो सकती है लेकिन देखना होगा कि बड़े टूर्नामेंट को मिस करने वाले खिलाड़ी को क्या टीम इंडिया तुरंत प्रतियोगिता में लेना चाहेगी या नहीं। भारतीय क्रिकेट टीम पहले ही जसप्रीत बुमराह की चोट से जूझ रही है और ऋषभ पंत भी एक्सीडेंट के बाद रिकवरी कर रहे हैं तो एक और खिलाड़ी बड़ी चोट का शिकार हो गया है। श्रेयस अय्यर की चोट केकेआर के लिए बहुत बड़ा झटका है जिन्होंने अय्यर 12.25 करोड रुपए में खरीदा था और फिर कप्तान बनाया लेकिन अब केवल 10 दिन के अंदर उन्हें न केवल एक बल्लेबाज बल्कि कप्तान के तौर पर भी कोई अच्छा रिप्लेसमेंट चाहिए।
फिलहाल सर्जरी कराने का मतलब है कि श्रेयस अय्यर 4 महीनों के लिए एक्शन से बाहर रहेंगे। हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा की भी बैक सर्जरी हो चुकी है लेकिन ये तेज गेंदबाजी करते हैं। अय्यर पेस गेंदबाजी तो दूर स्पिन बॉलिंग भी नहीं करते। फिर भी उनका चोटिल होना उनके करियर के लिए एक झटका है।












Click it and Unblock the Notifications