Shreyas Iyer Health update: श्रेयस अय्यर की तबीयत पर बड़ा अपडेट, सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले दी नई जानकारी
Shreyas Iyer Health update: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मौजूद टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर आई है। तीसरे वनडे के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। टीम के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बुधवार को मनुका ओवल में पहले टी-20 से पहले मीडिया से बात करते हुए यह बड़ी जानकारी दी। चोटिल होने के बाद से ही श्रेयस अय्यर की हेल्थ को लेकर फैंस टेंशन में हैं।
सूर्यकुमार ने दी राहत की खबर (Shreyas Iyer Health update)
सूर्यकुमार यादव ने अय्यर की हेल्थ पर अपडेट देते हुए कहा कि वह अच्छी तरह से ठीक हो रहा है। वह हमें फोन पर जवाब दे रहा है, जिसका मतलब है कि वह बिल्कुल ठीक है। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि उनके साथ ऐसा हुआ, लेकिन डॉक्टर उनका पूरा ख्याल रख रहे हैं। अगले कुछ दिनों तक उन पर निगरानी रखी जाएगी, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। वह जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएगा।

सिडनी में अंतिम वनडे के दौरान लगी थी चोट
25 अक्टूबर को सिडनी में अंतिम वनडे के दौरान डाइव लगाकर कैच लेने की कोशिश में श्रेयस अय्यर की पसलियों में चोट लगी थी। बाद में स्कैन से पता चला कि उनके प्लीहा में गंभीर लेसरेशन की चोट आई है। अय्यर की जान बचाने का श्रेय बीसीसीआई की मेडिकल टीम को दिया जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी मेडिकल कमेटी के प्रमुख डॉ. दिनशॉ परदीवाला को सिडनी से अय्यर की मेडिकल रिपोर्ट भेजी गई थी।
मेडिकल स्टाफ ने बचाई अय्यर की जान
रिपोर्ट्स की समीक्षा के बाद डॉ. परदीवाला ने BCCI को एक ईमेल में स्पष्ट रूप से बताया कि BCCI के मेडिकल स्टाफ ने ही अय्यर की जान बचाई है। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक मैदान से लौटने के बाद अय्यर अचानक बेहोश हो गए थे और उनके वाइटल साइंस खतरनाक रूप से कम होने लगे थे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने तुरंत कार्रवाई की और उनकी स्थिति बिगड़ने से पहले उन्हें स्थिर कर दिया।
आ गए हैं आईसीयू से बाहर
ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार अय्यर की हालत नाजुक लेकिन स्थिर बनी हुई है और उन्हें आईसीयू से बाहर निकाल दिया गया है। श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, उनका ध्यान अब पूरी तरह से रिकवरी पर है। 30 नवंबर से रांची में शुरू हो रही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उनका खेलना असंभव लग रहा है, क्योंकि इस गंभीर चोट से उबरने में उन्हें अभी और समय लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications