WTC Final के लिए श्रेयस अय्यर ने टाली अपनी बैक सर्जरी, IPL 2023 के कुछ मैचों में खेलने की उम्मीदें बढ़ी

Shreyas Iyer ने NCA की सलाह के बाद सर्जरी को लेट कराने का फैसला किया है क्योंकि सामने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल जैसी बड़ी प्रतियोगिता है। सर्जरी के बाद कम से कम 6 महीने का रिकवरी टाइम लगेगा।

shreyas iyer

कमर की तकलीफ से जूझ रहे भारत के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने अपनी कमर की सर्जरी में देरी करने का फैसला किया है। वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल के दौरान टीम में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रहना चाहते हैं। इसके लिए अय्यर ने बुधवार, 29 मार्च को बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में WTC फाइनल से पहले जल्दी ठीक होने का टारगेट सेट किया है। ये फाइनल मैच 7 से 11 जून तक लंदन के ओवल ग्राउंड में होने वाला है।

श्रेयस अय्यर की बैक प्रॉब्लम Shreys Iyer Back Issue

28 साल के अय्यर ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 के दौरान भी चोट के बाद ही वापसी की थी लेकिन अहमदाबाद में चौथे टेस्ट मैच के दौरान पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत की और बाद में मैच से बाहर हो गए। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर कर दिया गया था और इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भी नहीं खेलने की संभावना है।

बताया जा रहा है अय्यर को सर्जरी में देर करने की सलाह NCA से ही मिली है। उन्होंने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए उपलब्ध रहने के लिए ये फैसला कर लिया है क्योंकि सर्जरी होने की सूरत में उन्हें छह महीने का रिकवरी समय लगेगा जिसके चलते वे ICC ODI वर्ल्ड कप 2023 से भी बाहर हो सकते हैं।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक अय्यर अपनी पीठ की परेशानी के लिए इंजेक्शन लेंगे और एनसीए में मेडिकल स्टाफ उनका आगे का आकलन करेगा।

श्रेयस अय्यर आईपीएल 2023 के कुछ मैच खेलेंगे?

सवाल ये है क्या श्रेयस अय्यर आईपीएल 2023 के कुछ मैच खेलेंगे? कोलकाता नाइट राइडर्स ने अय्यर की जगह पहले ही कप्तान के रूप में नितीश राणा का नाम ले लिया है। लेकिन अब टूर्नामेंट के बाद के कुछ मैच खेलने के लिए अय्यर के लौटने की उम्मीदें की जा सकती हैं। केकेआर के नए मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित ने भी 28 मार्च को उम्मीद की थी कि वे अय्यर वापस लौट आएंगे। श्रेयस आईपीएल 2022 के दौरान केकेआर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। इस बार KKR को को 1 अप्रैल, 2023 को मोहाली के पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पंजाब किंग्स का सामना करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+