सुनील गावस्कर की आंखों का तारा बने श्रेयस अय्यर, श्रीलंका के खिलाफ किए प्रदर्शन को लेकर कह दी बड़ी बात

नई दिल्ली, मार्च 15। श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज और उससे पहले टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर का बल्ला खूब चला है। टी20 सीरीज के तीनों मैचों में श्रेयस अय्यर ने ना सिर्फ हाफ सेंचुरी लगाई थी, बल्कि तीनों ही मैचों में वो टीम को जीत दिलाकर लौटे थे। साथ ही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में श्रेयस अय्यर ने मुश्किल घड़ी में टीम के लिए खेलते हुए पहली पारी में 92 और दूसरी पारी में 67 रन बनाए थे। अय्यर के इस प्रदर्शन से इंडियन क्रिकेट का हर दिग्गज खिलाड़ी काफी इंप्रेस है। ऐसे में पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने श्रेयस अय्यर की काफी तारीफ की है।

गावस्कर ने की अय्यर की तारीफ

गावस्कर ने की अय्यर की तारीफ

स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में सुनील गावस्कर ने कहा है कि अय्यर ने जिस तरह श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी की है, उसे देखते हुए अगर वो इसे जारी रखते हैं तो आने वाले समय में एक बड़े खिलाड़ी के रूप में बनकर वो सामने आ सकते हैं। गावस्कर ने कहा कि टी20 और टेस्ट सीरीज के दौरान अय्यर के जो शॉट सेलेक्शन थे वो काबिल ए तारीफ थे और अगर इसे वो जारी रखते हैं तो अगले 6-8 महीने भारतीय क्रिकेट के लिए और खुद उनके लिए बहुत अच्छा साबित हो सकते हैं।

ICC से अय्यर को मिला ये सम्मान

ICC से अय्यर को मिला ये सम्मान

आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन शानदार रहा है और इसके लिए उन्हें ICC ने भी सम्मानित किया है। दरअसल, ICC ने अय्यर को फरवरी महीने का प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है। अय्यर ने UAE के बल्लेबाज वृत्या अरविंद और नेपाल के ऑलराउंडर दीपेंद्र सिंह ऐरी को पीछे छोड़ ये अवॉर्ड जीता था।

श्रीलंका के खिलाफ श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन

श्रीलंका के खिलाफ श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन

श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के तीनों मैचों में अर्धशतक लगाया था और तीनों ही मैच में उन्होंने टीम को जीत दिलाई थी। माने श्रीलंकाई गेंदबाज तीनों ही मैच में अय्यर को आउट नहीं कर पाए थे। इन तीन मैचों में अय्यर के बल्ले से 174 की स्ट्राइक रेट से 204 रन निकले थे। श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी तीसरे वनडे में 80 रन बनाए थे, जिसके दम पर टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+