IPL Auction 2025: श्रेयस अय्यर बने IPL इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी, स्टार्क को पछाड़ इतने में बिके
IPL Auction 2025: केकेआर को जीत दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को इस बार टीम से रिलीज कर दिया गया। उनके बाहर होने का कारण सैलरी को लेकर एकमत नहीं होना बताया जा रहा था। केकेआर ने अपने ट्रॉफी विनर कप्तान को बाहर कर दिया और वह नीलामी में आ गए, इसके बाद उनके लिए बिड वॉर चला।
श्रेयस अय्यर के बीच 2 करोड़ से बोली शुरू हुई और पंजाब किंग्स के साथ बिड वॉर देखने को मिला। केकेआर ने नियमित बोली लगाना जारी रखा। पंजाब ने जब बिड छोड़ी तो दिल्ली कैपिटल्स ने एंट्री मारी। इसके बाद केकेआर और दिल्ली के बीच वॉर चला। केकेआर ने जब बिड छोड़ी तो पंजाब और दिल्ली के बीच वॉर चला।

दिल्ली ने उनके लिए बोली लगाना जारी रखा और पंजाब के साथ मुकाबला चलता रहा। वह इतिहास में सबसे ज्यादा बड़ी रकम पाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। रकम 18 करोड़ पार कर गई और अर्शदीप को पीछे छोड़कर वह सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय बन गए। 20 करोड़ की बिड पाने वाले पहले भारतीय भी वह बन गए। इसके बाद स्टार्क को पछाड़कर वह सबसे महंगे प्लेयर बन गए और बिड 26 करोड़ पार कर गई, अंत में 26.75 करोड़ में वह पंजाब के खाते में गए। हालांकि बाद में ऋषभ पंत (27 करोड़) को लखनऊ ने खरीदा तो यह रिकॉर्ड टूट गया।
आईपीएल में श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान भी रहे हैं। बाद में उनको टीम से रिलीज कर दिया गया था। आईपीएल में अय्यर के करियर की तरफ नजर डाली जाए, तो उन्होंने कुल 115 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3127 रन आए हैं। उन्होंने 50 अर्धशतक जड़े हैं।
कप्तानी का ख़ास अनुभव होने की वजह से श्रेयस अय्यर के ऊपर बड़ी बोली लगने की संभावना जताई जा रही थी। पिछले सीजन की खिताबी जीत का इसमें बड़ा योगदान है।












Click it and Unblock the Notifications