'5 नहीं 500 लड़कियां हैं....लड़कों से ज्यादा लड़कियों से है दोस्ती', शोएब मलिक का वीडियो वायरल
shoaib malik and sana javed: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक अपनी निजी जिंदगी की वजह से इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। शोएब मलिक ने 20 जनवरी को पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ शादी की तस्वीर शेयर की थी। शोएब मलिक ने तीसरी बार निकाह कर लिया है। भारतीय पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के बाद शोएब मलिक ने सना जावेद से शादी रचाई है।
ट्रोल कर रहे फैंस
शोएब मलिक और सना जावेद को पिछले कुछ दिनों से लगातार ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तानी मीडिया ने यह दावा किया कि सना जावेद शादीशुदा होने के बावजूद भी शोएब मलिक के साथ रिलेशनशिप में थी। इसके बाद सना जावेद पर कई तरह के सवाल भी उठाए गए थे। सना जावेद के पहले पति उमैर जसवाल को उनकी इन हरकतों के बारे में पता नहीं था।

शोएब मलिक का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर शोएब मलिक का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शोएब मलिक का यह पुराना वीडियो देखकर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। शोएब मलिक का यह वीडियो एक टॉक शों के दौरान का है। जिसमें पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर उनसे कुछ सवाल करते हैं। इन सवालों का जवाब शोएब मलिक कुछ इस अंदाज में देते हैं जिसे सुनकर फैंस भी हैरान हो रहे हैं।
लड़कों से ज्यादा लड़कियों से है दोस्ती
शोएब अख्तर शोएब मलिक से पूछते हैं कि उनके फेवरेट पांच लड़कियां कौन सी हैं। इस पर मलिक का जवाब आता है पांच नहीं 500 लड़कियां हैं। बंदियां ठां करके ही लगती हैं। आगे शोएब कहते हैं की किन्हीं पांच लड़कियों का नाम लेंगे तो बाकी बुरा मान जाएगी। इतना ही नहीं शोएब मलिक इस शो में इस बात का भी खुलासा करते हैं कि लड़कों से ज्यादा उनकी दोस्ती लड़कियों से रही है।
लोगों की सोच से नहीं पड़ता फर्क
शोएब मलिक ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान बातचीत करते हुए ट्रोलर्स को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता उनके बारे में कौन क्या सोचता है? शोएब मलिक ने इस बात पर ज्यादा जोर दिया था कि वह अपने दिल की हमेशा सुनते हैं और उनके दिल को जो सही लगता है वह अक्सर वही काम करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications