Shoaib Malik ने टी20 क्रिकेट में बनाया हैरान करने वाला रिकॉर्ड, क्रिस गेल का किया पीछा

शोएब मलिक ने टी20 क्रिकेट में 12 हज़ार रनों का आंकड़ा प्राप्त कर लिया है। उनसे आगे इस मामले में अब सिर्फ क्रिस गेल ही हैं।

Shoaib Malik and Gayle

Shoaib Malik T20 Runs record: पाकिस्तान के बल्लेबाज शोएब मलिक ने टी20 क्रिकेट में बेहतरीन काम किया है। टी20 अंतरराष्ट्रीय के बाद उन्होंने फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में भी अपने नाम के झण्डे गाड़ते हुए गेंदबाजों की धुनाई की। सबसे छोटे प्रारूप में मलिक को धुआंधार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। अपने कीर्तिमानों में मलिक ने एक और आंकड़ा शामिल कर लिया है। लंका प्रीमियर लीग में खेलते हुए मलिक ने टी20 क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड कायम किया है, जो उनसे पहले सिर्फ क्रिस गेल के नाम था।

टी20 क्रिकेट में मलिक के 12000 रन

टी20 क्रिकेट में मलिक के 12000 रन

लंका प्रीमियर लीग में जाफना किंग्स के खिलाफ खेलते हुए शोएब मलिक ने टी20 प्रारूप में 12000 रन पूरे करने का कीर्तिमान हासिल कर लिया। मैच से पहले इस रिकॉर्ड से मलिक सिर्फ 8 रन दूर थे। उन्होंने कोलम्बो स्टार्स के खिलाफ 26 गेंदों में 35 रनों की पारी खेलते हुए रिकॉर्ड हासिल कर लिया। जाफना किंग्स ने मैच 6 रन से जीत लिया। अब टी20 क्रिकेट में मलिक के नाम 486 मैचों में 12027 रन हैं। उन्होंने 127 के स्ट्राइक रेट के साथ ये रन बनाए हैं।

क्रिस गेल हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टी20 बल्लेबाज

क्रिस गेल हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टी20 बल्लेबाज

क्रिस गेल का नाम टी20 क्रिकेट के साथ ही जुड़ गया है। इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी वही हैं और अन्य कोई बल्लेबाज उनके आस-पास नहीं है। गेल ने टी20 क्रिकेट में 463 मुकाबले खेलकर 14562 रन बनाए हैं। तकरीबन 145 के स्ट्राइक रेट से गेल ने ये रन बनाए हैं। उन्होंने 22 शतकीय पारियां और 88 अर्धशतक जमाए हैं। नाबाद 175 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है जो उन्होंने आईपीएल के दौरान बनाया था। गेल के ये आंकड़े हर किसी को हैरान करने वाले हैं।

शोएब मलिक का टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर

शोएब मलिक का टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर

मलिक ने पाकिस्तान के लिए सबसे छोटे प्रारूप में 124 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 2435 रन बनाए हैं। हालांकि स्ट्राइक रेट के मामले में वह पीछे रहे हैं। करीबन 126 के स्ट्राइक रेट के साथ मलिक ने रन बनाए हैं। उन्होंने 9 अर्धशतक जड़े हैं। शतक उनके नाम नहीं है। सर्वाधिक स्कोर की बात की जाए तो मलिक का उच्चतम स्कोर 75 रन है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट में काफी सफल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+