Shoaib Malik- Ayesha Omar: शादी के लिए रेडी आयशा उमर ने कहा - 'मेरा और शोएब का रोमांटिक फोटोशूट...'
आयशा उमर ने कहा कि 'अगर कोई किसी के साथ रिलेशनशिप में होता है तो वो इस तरह से अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करता है।'

Shoaib Malik- Ayesha Omar Affair: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाक क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है, क्या सही है और क्या गलत इन्हीं बातों में लोग उलझे हुए हैं। पाकिस्तानी मीडिया ने तो सानिया-शोएब के तलाक की वजह पाकिस्तानी अभिनेत्री आयशा उमर को बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक आयशा और शोएब मलिक का अफेयर चल रहा है, जिसकी वजह से सानिया -शोएब के रिश्ते में दरार आ गई है, हालांकि आयशा इस बारे इंकार कर चुकी हैं।

क्या है आयशा-शोएब मलिक के रिश्ते का सच?
उन्होंने हालिया इंटरव्यू में एक बार फिर से अपने और शोएब मलिक के रिश्ते का सच बताने की कोशिश की है। दरअसल आयशा और उमर के अफेयर की खबरें उस रोमांटिक फोटोशूट के बाद सामने आईं, जो कि पिछले साल शोएब और आयशा ने एक ब्रांड के लिए शूट किया था। निसंदेह वो फोटोशूट काफी रोमांटिक और उत्तेजक था,जिसने सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचा दिया था।
Lionel Messi: शादी से पहले ही मेसी बन चुके थे पिता, पढ़ें Love Story

सानिया-शोएब के तलाक की वजह आयशा?
और जब से आयशा को सानिया-शोएब के तलाक की वजह बताया जा रहा है, तब से ही आयशा ट्रोल हो रही हैं। इसी के बारे में आयशा ने अब जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि 'उनका और शोएब मलिक का रोमांटिक फोटोशूट एक साल पहले शूट हुआ था लेकिन अभी मीडिया ने उसे गलत तरीके से यूज करते हुए मुझे दोनों के टकराव का कारण ठहरा दिया है। ये पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद इल्जाम हैं।'

'मेरा और मलिक का फोटोशूट प्रोफेशनल '
उन्होंने दोहराया कि 'एक पाकिस्तानी की तरह मैं भी शोएब मलिक के क्रिकेट की फैन हूं और मैं सानिया की भी बहुत इज्जत करती हूं , मेरा और मलिक का फोटोशूट प्रोफेशनल है। अगर कोई किसी के साथ रिलेशनशिप में होता है तो वो इस तरह से अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करता और अब इससे ज्यादा मैं इस मैटर पर कुछ नहीं कह सकती हूं।'

'किसी शादीशुदा इंसान से रिश्ता नहीं रख सकती'
उन्होंने आगे कहा कि 'वो किसी शादीशुदा इंसान से रिश्ता नहीं रख सकती हैं और ना ही इस बारे में सोच सकती हैं।'
मां बनने की ख्वाहिश ...
41 साल की ये अभिनेत्री अभी तक सिंगल हैं, हालांकि उन्होंने कहा कि 'वो अब लाइफ में सैटल होना चाहती हैं और मां बनने की ख्वाहिश रखती हैं, वो जल्द इस बारे में मीडिया को बताएंगी', हालांकि उन्होंने शादी का हिंट तो दे दिया लेकिन इस बात का खुलासा नहीं किया कि वो किससे शादी करने जा रही हैं?

'यौन उत्पीड़न की शिकार हो चुकी हैं आयशा उमर'
आपको बता दें कि पाकिस्तानी फिल्म और टीवी का जाना-माना चेहरा आयशा उमर ने साल 2020 में अहसान खान के शो 'बोल नाइट्स विद अहसान खान ' में खुलासा किया था कि 'वह भी यौन उत्पीड़न का शिकार हो चुकी है।
'मैं इसका दर्द समझती हूं...'
उन्होंने ये भी कहा था कि 'मैं अपने करियर और जीवन में उत्पीड़न से गुज़री हूं, इसलिए मैं इसका दर्द समझती हूं , मुझमें अभी इसके बारे में बात करने की हिम्मत नहीं है, शायद किसी दिन मैं करूं लेकिन मैं उन सभी के साथ पूरी तरह से जुड़ सकती हूं, जो कि इस दर्द से गुजरी हैं।












Click it and Unblock the Notifications