मैदान के बाहर ज्यादा मजे मत करना, टीम इंडिया की 'दुर्लभ प्रतिभा' को शोएब अख्तर की सलाह
नई दिल्ली, 21 जुलाई: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर हार्दिक पांड्या की ऑलराउंड परफॉर्म से काफी प्रभावित हैं। हार्दिक पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग 2022 अभियान में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के दौरान बहुत शानदार दिखाई दिए। उन्होंने गुजरात की टीम को उनके डेब्यू सीजन में ही आईपीएल का चैंपियन बना दिया। 28 साल का यह खिलाड़ी अपनी शानदार फॉर्म को इंटरनेशनल क्रिकेट में ले जाने में भी कामयाब रहा और इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से जीती गई वनडे सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज भी साबित हुए।

तरह से खुद का दोबारा अविष्कार करने में सफलता
शोएब अख्तर को लगता है कि हार्दिक पांड्या ने एक तरह से खुद का अविष्कार करने में सफलता हासिल की है। उनको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा, उनको फिटनेस से जूझना पड़ा। टीम इंडिया से लंबे समय तक बाहर रहना पड़ा और इस बात ने हार्दिक पांड्या को और अधिक जिम्मेदार होना सिखाया है। शोएब अख्तर ने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए वीडियो में कहा, मैं हार्दिक पंड्या को एक गेंदबाज के तौर पर देख कर बहुत खुश हूं क्योंकि इससे भारतीय टीम में बहुत अच्छा बैलेंस बनता है।

हार्दिक पांड्या को एक दुर्लभ प्रतिभा करार दिया
मैं यह भी देखकर प्रभावित हूं कि वे अपनी फिटनेस पर कितना ध्यान दे रहे हैं। उनको काफी झटके लग चुके हैं, एक दो साल तक टीम से बाहर भी रहे, क्योंकि वह फिट नहीं थे और चीजों को अभी भी पूरी गंभीरता से नहीं ले रहे थे। लेकिन अब सब बदल चुका है और शोएब अख्तर ने हार्दिक पांड्या को एक दुर्लभ प्रतिभा करार दिया है। इस वजह से इस ऑलराउंडर को अपने ऊपर और भी ध्यान देना चाहिए।

आप मैदान के बाहर अभी बहुत ज्यादा उड़ान मत भरिए
शोएब कहते हैं कि, ऐसे लगता है हार्दिक पांड्या अपने जीवन की फॉर्म को मैदान में इंजॉय कर रहे हैं। आप मैदान के बाहर अभी बहुत ज्यादा उड़ान मत भरिए क्योंकि आप एक दुर्लभ प्रतिभा हैं। वह एक गजब के आलराउंडर हैं, बेहतरीन फील्डर हैं, अच्छे गेंदबाज हैं और भारतीय तेज गेंदबाजी में एक अच्छा विकल्प भी जोड़ रहे हैं।

सलाह दूंगा कि वह अपने खेल पर फोकस करें
उन्होंने बाकी गेंदबाजों को अपने अपने परफॉर्मेंस से फीका कर दिया और मैं उनको सलाह दूंगा कि वह अपने खेल पर फोकस करें। भारतीय टीम ने 2-1 के मार्जिन के साथ T20 सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की थी लेकिन यह टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां मुकाबला हार गई थी। टेस्ट में भारतीय टीम को जीत दर्ज करनी चाहिए थी लेकिन अंग्रेजों के किए गए शानदार प्रयास ने टीम इंडिया को मौका नहीं दिया।
भारतीय टीम 22 जुलाई से वेस्टइंडीज के साथ भिड़ंत करेगी जहां तीन वनडे और उसके बाद पांच टी20 मुकाबले होंगे।












Click it and Unblock the Notifications