इस खूबसूरत अभिनेत्री को किडनैप करना चाहता था ये खिलाड़ी, 48 बरस में बना तीसरी बार पिता
Shoaib Akhtar Likes Sonali Bendre:बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया का कनेक्शन तो सालोंं पुराना है, भारत के कई स्टार्स प्लेयर्स का दिल फिल्मी अभिनेत्रियों पर आया है, इनमें से कुछ तो पति-पत्नी बन गए लेकिन कुछ लोगों का रिश्ता केवल कहानी बनकर रह गया।

हालांकि हिंदी सिनेमा की अभिनेत्रियों में केवल भारतीय क्रिकेटर्स ही नहीं फिदा रहे हैं, बल्कि कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों का दिल भी हिंदी तारिकाओं के लिए धड़कता था।
सोनाली बेंद्रे पर शोएब अख्तर फिदा थे
इन्हीं में से एक खिलाड़ी रहे हैं रफ्तार के जादूगर और 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) जिनके बारे में कहा जाता था कि वो बॉलीवुड की मराठी बाला और बेपनाह हुस्न की मल्लिका बेंद्रे (Sonali Bendre) पर फिदा थे।
सोनाली की तस्वीर को अपने पर्स में रखा करते थे
आलम ये था कि वो उनकी तस्वीर को अपने पर्स में रखा करते थे और इसी वजह से उनके साथी खिलाड़ी उन्हें काफी चिढ़ाया भी करते थे।
खूबसूरत अभिनेत्री को किडनैप करना चाहते थे अख्तर
पाकिस्तान के ही नहीं विश्व के टॉप तेज गेंदबाजों में से एक रहे शोएब अख्तर ने एक 'टॉक शो' में तो ये तक कह दिया था कि 'वो सोनाली को प्रपोज करेंगे और अगर एक्ट्रेस ने उन्हें इंकार किया तो वो उन्हें किडनैप कर सकते हैं। वो सच में मेरी आंखों में बसी हैं।'
शोएब ने मजाकिया अंदाज में किडनैप वाली बात कही थी
आपको बता दें कि 'आंखों में बसे हो तुम... ' सोनाली बेंद्रे का मशहूर गीत है, जो कि फिल्म 'टक्कर' में उन पर और एक्टर सुनील शेट्टी पर फिल्माया गया था, हालांकि शोएब ने मजाकिया अंदाज में सोनाली के किडनैप करने की बात कही थी लेकिन उनकी ये बात दोनों देशों में सुर्खियां बन गई थी।
सोनाली की ओर से कभी इस बारे में कोई तवज्जो नहीं दी गई
इंडिया-पाकिस्तान टूर्नामेंट के दौरान शोएब और सोनाली की एक औपचारिक भेंट भी हुई थी लेकिन सोनाली की ओर से कभी इस बारे में कोई तवज्जो नहीं दी गई और इसी वजह से ये बात कुछ दिनों के बाद सुर्खियों से गायब भी हो गई।
फिल्म 'आग' से बॉलीवुड में कदम रखा था
आपको बता दें कि साल 1995 में फिल्म 'आग' से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाली मराठी बाला ने बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम किया है और उन्होंने 'सरफरोश', 'दिलजले', 'सपूत', 'हम साथ साथ हैं' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं।

प्रोड्यूसर गोल्डी बहल से किया प्यार और फिर की शादी
एक वक्त था जब कहा जाता था कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी उनके इश्क में गिरफ्तार थे लेकिन सोनाली बेंद्र का दिल तो फिल्म प्रोड्यूसर गोल्डी बहल पर आया था और दोनों ने लंबी डेटिंग के बाद शादी की थी। इस शादी से दोनों को एक बेटा भी है।
48 साल की अवस्था में तीसरी बार बने पिता
तो वहीं शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी बाला रुबाब खान से शादी की है और हाल ही में 48 साल की अवस्था में ये तीसरी बार पिता बने हैं।
नूरेह अली अख्तर का स्वागत करते हैं-शोएब अख्तर
आपको बता दें कि 1 मार्च 2024 को अख्तर और रूबाब को पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई है, जिसकी जानकारी खुद शोएब ने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। उन्होंने लिखा था कि 'मिकाइल और मुजद्दिद की छोटी बहन दुनिया में आई है। अल्लाह ताला ने हमें एक बेटी का आशीर्वाद दिया है। नूरेह अली अख्तर का स्वागत करते हैं, जिनका जन्म जुम्मा की नमाज़ के दौरान, 19 शाबान, 1445 हिजरी में हुआ था। 1 मार्च, 2024 आप सब की दुआओं का तलबदार, शोएब अख्तर।'












Click it and Unblock the Notifications