Shoaib Akhtar: 'मैंने सचिन को मारा और मुझे लगा वो मर गया', शोएब अख्तर का वीडियो हो रहा वायरल
Shoaib Akhtar video viral: पाकिस्तान और भारत की राइवलरी क्रिकेट में कई सालों से देखने को मिल रही है। इन दोनों देशों के बीच होने वाले भिड़ंत को देखने के लिए पूरी दुनिया के फैंस बेकरार रहते हैं। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज और भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के बीच लंबे समय से कॉम्पिटिशन देखने को मिलती रही है। मौजूदा समय मेंफैंस को शाहीन शाह अफरीदी और रोहित शर्मा-विराट कोहली के बीच मजेदार मुकाबला देखने को मिलता रहा है।
अख्तर और सचिन के बीच होता था रोमांचक मुकाबला: कुछ साल पहले तक भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बीच क्रिकेट के मैदान पर जंग देखने को मिलती थी। ये दोनों ही खिलाड़ी अपने-अपने देश के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस देना चाहते थे और इस कोशिश में कई बार बल्लेबाज को कभी गेंदबाज का पलड़ा भारी रहता था।

मैं सचिन को मारना चाहता था: शोएब अख्तर ने साल 2006 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच को याद करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि इस सीरीज में वह सचिन तेंदुलकर को चोट पहुंचाना चाह रहे थे। वायरल हो रहे वीडियो में अख्तर ने कहा कि मैं यह पहली बार बता रहा हूं। मैं जानबूझ कर उस टेस्ट में सचिन को मारना चाहता था। मैंने सोच लिया था कि मुझे सचिन को किसी भी कीमत पर चोट पहुंचाना है।
सचिन को लगी थी गेंद: शोएब अख्तर ने बताया कि उस वक्त के पाकिस्तान टीम के कप्तान इंजमाम उल मुझसे कह रहे थे कि बॉल को विकेट के सामने फेंको, लेकिन मैं सचिन को मारना ही चाहता था। मैंने एक गेंद उनके हेलमेट पर मारी और मुझे लगा वो गया, वो मर गया। लेकिन जब मैंने वीडियो देखा तो मुझे पता चला कि उन्होंने अपना सिर बचा लिया है। मैंने इसके बाद भी उन्हें चोटिल करना चाहा। ये मैं पहली बार सबको बता रहा हूं, मेरा इरादा उस मुकाबले में सचिन को चोट पहुंचाना ही था।












Click it and Unblock the Notifications