शिखर धवन कर रहे हैं दूसरी बार शादी? कौन है गब्बर के जीवन में आई नई लड़की, वीडियो वायरल
Shikhar Dhawan: पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक के बाद क्रिकेट के गब्बर शिखर धवन पूरी तरह से टूट गए थे। उन्होंने अपनी मुस्कान के पीछे दर्द छुपा लिया था। बेटे जोरावर के अलग होने का दुःख भी शिखर धवन ने देखा है। हालांकि वह अपनी मस्ती और हंसमुख स्वभाव के कारण इन सब चीजों का पता नहीं चलने देते।
क्रिकेट से भी उन्होंने दूर होने का फैसला ले लिया। हाल ही में धवन ने संन्यास लिया है। इस बीच उनकी जिन्दगी में किसी महिला ने दस्तक दी है। शिखर धवन को इस लड़की से प्यार है या नहीं, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन गब्बर को एक नई लड़की के साथ स्पॉट किया गया है।

एयरपोर्ट पर धवन किसी महिला के साथ नज़र आ रहे हैं। अब दोनों के बीच प्यार है या क्या रिश्ता है, यह एक मिस्ट्री बनी हुई है। यह देखना होगा कि धवन इस बारे में कोई खुलासा करेंगे या नहीं। पेपराजी ने गब्बर को एक लड़की के साथ देखा और तुरंत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यह भी कहा गया कि गब्बर को फिर से प्यार हो गया है और उनको नई गर्लफ्रेंड के साथ देखा गया है। गब्बर को टी-शर्ट और कार्गो पहने देखा जा सकता है। हालांकि उन्होंने पेपराजी को अपनी निजी जीवन से जुड़ा कोई राज या तथ्य नहीं बताया है। वीडियो पर यूजर्स ने कमेंट्स की बारिश कर दी।
आईपीएल में पिछले सीजन शिखर धवन पंजाब किंग्स के साथ बतौर कप्तान खेल रहे थे। इस बार उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। शिखर धवन इस बार आईपीएल में नहीं दिखेंगे। अब यह देखना होगा कि उनकी फिर से प्यार हुआ है या नहीं? साथ में स्पॉट हुई लड़की कौन है।












Click it and Unblock the Notifications