'शेर कभी बूढ़ा नहीं होता...' संन्यास के बाद भी जारी है 'गब्बर' की दहाड़, जड़ा ताबड़तोड़ शतक

Shikhar Dhawan Century: बिग क्रिकेट लीग में नॉर्दन चैलेंजर्स की ओर से शिखर धवन ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। 17 दिसंबर को नॉर्दन चैलेंजर्स और यूपी बृज स्टार के बीच खेले गए मुकाबले में उन्होंने तूफानी शतक ठोका। शिखर धवन के संन्यास के बाद उनके इस प्रदर्शन से यह स्पष्ट हो गया कि उनकी बल्लेबाजी में अभी भी काफी धार बचा हुआ है। धवन के इस प्रदर्शन के बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

शिखर धवन ने जड़ा शतक

धवन के शतक ने नॉर्दन चैलेंजर्स को मैच में शानदार बढ़त दिलाई और टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। बिग क्रिकेट लीग में शिखर धवन की शानदार बल्लेबाजी ने नॉर्दन चैलेंजर्स को यूपी बृज के खिलाफ बड़ी बढ़त दिलाई। धवन ने सलामी बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर उतरते हुए 63 गेंदों में 119 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 14 चौके और 5 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 188.9 का था।

Shikhar Dhawan 1

इस खिलाड़ी ने भी दिखाया दम

शिखर धवन की दमदार पारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें संन्यास से वापस आने को कह रहे हैं। इस पारी की मदद से नॉर्दन चैलेंजर्स ने शानदार स्कोर खड़ा किया। इसके अलावा समीउल्लाह शिनवारी ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 111 रनों की नाबाद पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के शतकों की बदौलत नॉर्दन चैलेंजर्स ने यूपी बृज के खिलाफ बड़ा स्कोर सेट किया।

नेपाल प्रीमियर लीग में भी बरसाए रन

नेपाल प्रीमियर लीग में उन्होंने 4 मैचों में 136 रन बनाए और इसमें उनकी सबसे बड़ी पारी 72 रन की रही थी। आईपीएल की बात करें तो शिखर धवन ने 2008 में आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) से अपनी शुरुआत की थी। 2011 से लेकर 2013 तक धवन ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और टीम के प्रमुख बल्लेबाज बन गए। साल 2014 में शिखर धवन को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपनी टीम में शामिल किया। वहीं आखिरी बार वह साल 2024 में पंजाब के लिए खेलते नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+