शिखर धवन ने दिखाई पाकिस्तान को औकात, ऐसा क्या कहा जिससे लगेगी शाहिद अफरीदी को मिर्ची
Shikhar Dhawan: बीते शनिवार को सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान की तरफ से फिर से नापाक हरकत देखने को मिली थी। ड्रोन और गोलीबारी की कई खबरें सामने आई और भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब भी दिया। इससे पाकिस्तान ने एक बार फिर से अपना असली चेहरा दिखा दिया।
इसके बाद पाकिस्तान की तीखी आलोचना देखने को मिली। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को अलग-अलग नाम दिए जाने लगे। इस बीच क्रिकेट जगत के लोग भी सामने आए और पाकिस्तान को जमकर खरीखोटी सुनाई। शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर पाक को लताड़ लगाई।

शिखर धवन ने पाकिस्तान को घटिया देश कहा और लिखा कि घटिया देश ने एक बार फिर से पूरी दुनिया के सामने अपना घटियापन दिखा दिया। धवन के इस ट्वीट को हजारों लोगों ने सपोर्ट किया। एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया और गब्बर के साथ सुर में सुर मिलाते हुए पाकिस्तान को औकात दिखाने का काम किया।
इससे पहले भी धवन ने गीता में कृष्णा द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश का फोटो पोस्ट किया था। उसमें लिखा था कि तुमने शान्ति स्थापना के लिए अपना पूरा प्रयास किया। अब जाओ और युद्ध करो, जो उनको चाहिए। इस तरह धवन ने अपना साफ़ संदेश देते हुए भारतीय सेना का पूरी तरह समर्थन किया।
सचिन तेंदुलकर से लेकर सुरेश रैना और सहवाग सभी ने भारतीय सेना का समर्थन किया। 10 मई को सीजफायर की खबर आने के बाद रात को ड्रोन हमलों से हर देशवासी ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। बाद में मामला शांत हुआ और पाकिस्तान ने भारत के डर से कोई गोलीबारी नहीं की।
भारत ने पाकिस्तान को इन चार दिनों में काफी नुकसान पहुंचाया है। उनके कई सैन्य ठिकानों को ध्वस्त करने के अलावा कई आतंकियों को भी मार गिराया है। बड़े नुकसान के कारण पाकिस्तान घुटनों पर आ गया और सीजफायर के लिए भारत से अनुरोध किया।












Click it and Unblock the Notifications