चहल की बॉडी पर शिखर धवन का मजेदार वीडियो वायरल, स्पिनर ने पूछा- तेरी दादी भी बॉडीबिल्डर थी?
नई दिल्लीः भारत के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन हाल ही में अपनी मनोरंजक इमेज लोगों के सामने पेश करने में बिजी रहे हैं। वे टीम से बाहर चल रहे थे लेकिन अब दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए सफेद गेंद टीम में उनका चयन हो गया है। भारत तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के बाद तीन ही मैचों की वनडे सीरीज में भाग लेगा।
धवन ने अपने साथियों के साथ नेशनल क्रिकेट अकादमी में मुलाकात। यहां पर धवन ने रोहित शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और सूर्यकुमार यादव के साथ मुलाकात की। ये सभी खिलाड़ी आने वाली सफेद गेंद सीरीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच धवन ने अपनी ट्रेनिंग से कुछ समय लेकर सोशल मीडिया पर एक और मजेदार वीडियो पोस्ट कर दी है।

युजवेंद्र चहल के साथ शिखर धवन का मजेदार वीडियो-
धवन ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर पर चहल के साथ वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में धवन चहल के साथ मजाक करते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि भारतीय स्पिनर वर्कआउट में बिजी दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में बैकग्राउंड में आवाज है जहां पर धवन और युजवेंद्र चहल एक्टिंग कर रहे हैं। धवन चहल से खीजकर कहते हैं कि तुझे देखकर मुझे अपनी दादी की याद आती है। इस पर चहल वर्कआउट रोककर पूछते है कि, तुम्हारी दादी भी बॉडीबिल्डर थी?
कई लोगों ने किया वीडियो को लाइक-
धवन की वीडियो ने ना केवल क्रिकेट फैंस का ध्यान आकर्षित किया बल्कि इस खेल के कई दिग्गजों को भी हंसने पर मजबूर कर दिया। हरभजन सिंह से लेकर सुरेश रैना ने हंसते हुए इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। धवन सोशल मीडिया पर शानदार फैन फॉलोइंग रखते हैं और उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स नौ मिलियन हैं जबकि उनकी ताजा पोस्ट पर साढ़े छह लाख लाइक्स आ चुके हैं।
धवन को आधुनिक क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बाए हाथ के बल्लेबाजों में गिना जाता है, हालांकि वे टेस्ट टीम में अपनी जगह खो चुके हैं और टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भी उनको नजरअंदाज किया गया था। 36 साल के धवन ने 145 वनडे मैच भारत के लिए खेले हैं जिसमें उन्होंने 6105 रन बनाए हैं।

अब धवन 19 जनवरी से एक्शन में नजर आएंगे-
धवन को आईपीएल के मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रिलीज कर दिया है। अब धवन 19 जनवरी से एक्शन में नजर आएंगे जहां पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। इस टीम में लिए एक और स्टार ईशान किशन ने हाल में एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की थी जिसमें शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल नजर आ रहे थे।
फिलहाल भारतीय टीम केपटाउन टेस्ट पर फोकस है जो 11 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। सीरीज का निर्णायक मैच होने से इस टेस्ट का महत्व बढ़ चुका है। सेंचुरियन में हुआ पहला मुकाबला भारत ने 113 रनों से जीतने में कामयाबी हासिल कर ली थी और दूसरा मैच वे आसानी से 7 विकेट से हार गए।












Click it and Unblock the Notifications