Shikhar Dhawan Net Worth: IPL से करोड़ों, विदेश में आलीशान घर, संन्यास के बाद भी मालामाल हैं गब्बर!
Shikhar Dhawan Net Worth: भारतीय क्रिकेट के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। क्रिकेट के बाद अब वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण फैंस के बीच सुर्खियां बटोर रहे हैं। साल 2010 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले शिखर धवन ने अपनी निडर बल्लेबाजी से 'गब्बर' का नाम कमाया। अपनी बल्लेबाजी से धवन ने मॉडर्न क्रिकेट में सबसे सफल ओपनर्स में अपनी जगह बनाई।
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं धवन (Shikhar Dhawan Net Worth)
क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। क्रिकेट छोड़ेने के बावजूद शिखर धवन करोड़ों की कमाई करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2024 तक शिखर धवन की कुल नेट वर्थ लगभग 120 करोड़ रुपये बताई जाती है। शिखर धवन ने IPL में खेलकर एक बड़ी संपत्ति अर्जित की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अपने करियर में उन्होंने सिर्फ आईपीएल से ही लगभग 91.80 करोड़ रुपये कमाए हैं।

कई बड़े ब्रांड्स से कमाया पैसा
लंबे समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से भी उन्हें अच्छी खासी रकम मिलती रही। शिखर धवन की लोकप्रियता ने उन्हें कई बड़े ब्रांड्स का चेहरा बनाया। उन्होंने Jio, Nerolac Paints, Mutual Funds Sahi Hai, Dream 11, Kurkure, Lays, Oppo, Boat, और Ariel India जैसे कई ब्रांड्स का विज्ञापन किया है। हालांकि, इन डील्स की कुल वैल्यू का खुलासा नहीं किया गया है।
गुरुग्राम में 69 करोड़ का घर
शिखर धवन के पास दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में आलीशान घर हैं। दिल्ली और मुंबई में स्थित उनकी प्रॉपर्टी की संयुक्त कीमत 13 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है। इसके अलावा, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के क्लाइड नॉर्थ में एक अपार्टमेंट 6.7 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसे बाद में ऊंचे दाम पर बेच दिया। दरअसल, साल 2015 में उन्होंने करीब 730,000 डॉलर खर्च करते हुए एक आलीशान मकान ऑस्ट्रेलिया में खरीदा था। भारतीय रुपयों में देखें तो उस घर की कीमत 7 करोड़ के आसपास थी। इसके अलावा उन्होंने गुरुग्राम में 69 करोड़ रुपये में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है।
महंगी और लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं धवन
शिखर को महंगी और लग्जरी गाड़ियों से खास लगाव है। उनके गैराज में कई शानदार गाड़ियां शामिल हैं। उनकी सबसे महंगी कार BMW M8 कूप है, जिसकी कीमत 2.18 करोड़ रुपये है। उनके कलेक्शन में Audi A6, BMW 6 GT, और एक Range Rover Sports भी शामिल है। गाड़ियों के अलावा, उनके पास सुजुकी हायाबुसा जैसी दमदार बाइक भी है। उनके वाहनों का कुल मूल्यांकन 3.5 करोड़ रुपये से अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications