Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sophie Shine: मिस्ट्री गर्ल से शादी करने जा रहे हैं शिखर धवन? गब्बर को मिलने लगीं नई पारी की शुभकामनाएं

भारत के पूर्व स्टार ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) हाल ही में चर्चा में हैं। इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह एक मिस्ट्री गर्ल। चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और बांग्लादेश (IND VS BAN) के मैच के दौरान धवन दुबई में थे, और वहां उन्हें एक खूबसूरत महिला के साथ देखा गया।

कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीरें वायरल हो गईं। जिससे यह कयास लगाए जाने लगे कि क्या शिखर धवन अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं? सोशल मीडिया यूजर्स ने तस्वीरों को लेकर अनुमान लगाना शुरू कर दिया और धवन को शुभकामनाएं दीं, यह सोचकर कि वह अब शायद अपनी निजी जिंदगी में एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं।

shikhar dhawan is going to marry his new girlfriend

एक यूजर ने एक्स पर धवन को शादी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'रिश्ते सिर्फ बाहरी सुंदरता से नहीं बल्कि दिल, सोच और एक दूसरे के साथ खड़े होने से बनते हैं। शिखर धवन को उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं।'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शिखर एक शानदार खिलाड़ी और शानदार इंसान है। अगर वह अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उनके फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए। सच्चा रिश्ता चेहरे से नहीं बल्कि दिल सोच और आपसी समझ से बनता है। उन्हें भविष्य के लिए बहुत शुभकामनाएं। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि, सभी फैन चाहते हैं शिखर भाई पहली शादी और तलाक वाली जिंदगी से बाहर निकलकर नई पारी शुरू करें।

दरअसल, सोशल मीडिया के इन रिएक्शन से हटकर सच्चाई कुछ अलग है। धवन जिसके साथ हैं उस मिस्ट्री गर्ल का नाम है सोफी शाइन, जो आयरलैंड की रहने वाली हैं। सोफी एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं और शिखर धवन के साथ उनकी दोस्ती है। फिलहाल, दोनों के बीच रिलेशनशिप की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, और यह भी साफ नहीं है कि वे किसी रिश्ते में हैं या नहीं।


यहां तक कि शिखर धवन की शादी को लेकर भी कोई पुख्ता जानकारी नहीं आई है, और ऐसी कोई खबर नहीं है कि वह शादी करने जा रहे हैं। तो, शिखर धवन और सोफी शाइन की तस्वीरें एक दोस्ती की ओर इशारा करती हैं, और नई पारी की शुभकामनाओं का कोई ठोस आधार नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+