Shikhar Dhawan: आंसुओं का सैलाब अपने अंदर समाए हैं गब्बर, कौन कहता है मर्द रोते नहीं
Shikhar Dhawan, Heartbreaking Post: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इन दिनों कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही में शिखर धवन स्ट्रगल कर रहे हैं। लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे शिखर धवन की वापसी अब लगभग नामुमकिन सा हो गया है। दूसरी तरफ उनकी पर्सनल लाइफ में भी कई तरह की समस्याएं पैदा हो गई है।
बेटे को लेकर किया इमोशनल पोस्ट: शिखर धवन ने 26 दिसंबर यानी कि मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। धवन ने इस पोस्ट में अपने बेटे को लेकर कई सारी बातों का जिक्र किया। शिखर धवन अपने बेटे जोरावर से बेहद प्यार करते हैं। जोरावर के साथ उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। पत्नी आयशा मुखर्जी से अलग होने के बाद शिखर धवन के लिए अपने बेटे से मिलना भी मुश्किल हो गया है।

फैंस के साथ बांटा दर्द: शिखर धवन ने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर हर जगह से ब्लॉक कर दिया गया है। ऐसे में वह अपने बेटे जोरावर की खैरियत का पता भी नहीं लगा सकते हैं। जोरावर के बर्थडे पर शिखर धवन ने पुरानी स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए अपना दर्द फैंस के साथ से बांटने का काम किया।
शानदार रहा है करियर: भारतीय टीम के लिए शिखर धवन ने कई यादगार पारी खेली है। शिखर धवन का रिकॉर्ड आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार रहा है। यही वजह है कि उन्हें मिस्टर आईसीसी कहकर पुकारा जाता है। शिखर धवन ने अपने करियर में 34 टेस्ट मैच के 58 पारियों में 40.61 की बेहतरीन औसत से 2315 रन बनाए हैं। शिखर धवन ने 164 वनडे मुकाबले में 44.11 की औसत से 6793 रन अपने नाम किया है। इसके अलावा वह भारत के लिए 68 टी-20 मुकाबले भी खेल चुके हैं। इस दौरान 27.92 की औसत से उनके बल्ले से 1759 निकले थे।
स्माइल के पीछे आंसुओं का सैलाब: क्रिसमस के अगले दिन शिखर धवन ने अपनी बहन के साथ एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें वह स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन शिखर धवन के स्माइल के पीछे आंसुओं का सैलाब है। शिखर धवन जिस दौर से इस समय गुजर रहे हैं वह कतई आसान नहीं है।
एक इंटरव्यू में शिखर धवन ने बताया था कि जब वह इस तरह की मुश्किल परिस्थितियों में होते हैं तो टेंशन लेने की वजह मुस्कुरा कर जीने की कोशिश करते हैं। शिखर धवन के मुताबिक भारतीय टीम से जब उन्हें बाहर किया गया तो उन्हें इस बात का गम नहीं था कि वह अब टीम का हिस्सा नहीं है बल्कि इस बात की ज्यादा खुशी थी कि शुभमन गिल जैसे युवा ओपनर भारतीय टीम को मिला है।
हिम्मत वाले इंसान हैं गब्बर: सोशल मीडिया पर शिखर धवन के फैंस लगातार उनके इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं। शिखर धवन कितने हिम्मत वाले हैं इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वह कभी भी सिचुएशन को खुद पर हावी नहीं होने देते हैं और हर परिस्थिति में खुश रहने की कोशिश करते हैं। आईपीएल 2024 में शिखर धवन एक बार फिर से पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications