'शिखर धवन के पैसे तुरंत लौटाओ,' दिल्ली की कोर्ट का अहम फैसला, क्रिकेटर की एक्स वाइफ को बड़ा झटका
Shikhar Dhawan: भारतीय टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को उनकी पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी के साथ चल रहे कानूनी विवाद में बड़ी जीत मिली है। दिल्ली की एक पटियाला हाउस फैमिली कोर्ट ने आयशा मुखर्जी को निर्देश दिया है कि वे शिखर धवन की संपत्ति और उससे जुड़े पैसों को तुरंत वापस लौटाएं।
कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए यह भी साफ कर दिया कि ऑस्ट्रेलियाई अदालतों द्वारा दिए गए आदेश भारत में बाध्यकारी नहीं हैं। शिखर धवन और आयशा मुखर्जी के बीच तलाक के बाद से ही संपत्ति और बेटे की कस्टडी को लेकर कानूनी लड़ाई चल रही है।

विवाद मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया में खरीदी गई संपत्तियों और धवन द्वारा वहां निवेश किए गए पैसों को लेकर था। आयशा ने ऑस्ट्रेलियाई अदालत से कुछ ऐसे आदेश प्राप्त किए थे जो धवन की वित्तीय स्थिति को प्रभावित कर रहे थे।
कोर्ट के फैसले की मुख्य बातें
संपत्ति की वापसी: अदालत ने आयशा मुखर्जी को वह राशि और संपत्ति के अधिकार वापस करने का आदेश दिया है, जो धवन के दावों के अनुसार उनके निवेश से जुड़ी थी, इसमें 5 करोड़ से ज्यादा की धन राशि है।
विदेशी आदेशों पर रुख: फैमिली कोर्ट के जज ने स्पष्ट किया कि विदेशी अदालतों (ऑस्ट्रेलिया) के आदेश भारतीय नागरिकों के उन अधिकारों को नहीं छीन सकते जो भारतीय कानून के तहत सुरक्षित हैं। भारत में इन आदेशों को तब तक लागू नहीं माना जा सकता जब तक कि वे भारतीय कानून की कसौटी पर खरे न उतरें।
मानसिक प्रताड़ना का जिक्र: इससे पहले भी कोर्ट ने धवन को तलाक देते समय स्वीकार किया था कि उन्हें आयशा द्वारा मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा है।
शिखर धवन को मिलेगी बड़ी राहत
इस फैसले के बाद धवन को अपनी गाढ़ी कमाई और संपत्तियों पर दोबारा नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। पिछले काफी समय से वे अपने बेटे जोरावर से मिलने और अपनी संपत्ति को बचाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे। यह फैसला उन प्रवासी भारतीयों और अंतरराष्ट्रीय विवाहों के मामलों में एक मिसाल बनेगा जहां विदेशी अदालतों के आदेशों का हवाला देकर अधिकारों को चुनौती दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications