Shikhar Dhawan Caste: सगाई के बाद चर्चा में गब्बर की जाति, गोत्र के मामले में इस क्रिकेटर से है गहरा नाता
Shikhar Dhawan Caste: भारतीय क्रिकेट के सबसे चहेते खिलाड़ियों में से एक, शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोफी शाइन (Sophie Shine) के साथ सगाई के ऐलान के बाद फैंस अब गब्बर के पारिवारिक इतिहास और उनकी जड़ों के बारे में जानना चाहते हैं।
शिखर का परिवार हमेशा से उनके क्रिकेट करियर का सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम रहा है। दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में पले-बढ़े शिखर ने अपनी शुरुआती ट्रेनिंग 'सोनेट क्लब' में कोच तारक सिन्हा के मार्गदर्शन में ली थी।

क्या है शिखर धवन की जाति (Shikhar Dhawan Caste)
शिखर धवन का जन्म दिल्ली के एक पंजाबी खत्री परिवार में हुआ था। खत्री समुदाय मुख्य रूप से उत्तर भारत, विशेषकर पंजाब और दिल्ली में अपनी व्यापारिक और शौर्यपूर्ण पृष्ठभूमि के लिए जाना जाता है। धवन का परिवार मूल रूप से पंजाब से ताल्लुक रखता है, लेकिन शिखर की परवरिश और शिक्षा पूरी तरह से दिल्ली में हुई है।
सोफी शाइन के साथ 'क्रॉस-कल्चर' रिश्ता
दिलचस्प बात यह है कि शिखर धवन जहाँ एक पारंपरिक पंजाबी खत्री परिवार से आते हैं, वहीं उनकी होने वाली पत्नी सोफी शाइन आयरलैंड (Irish) मूल की हैं। क्रिकेट फैंस इस 'पंजाबी मुंडे' और 'आयरिश कुड़ी' की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले शिखर की शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी, जो बंगाली मूल की थीं।
कब होने वाली है शादी (Shikhar Dhawan Caste)
शिखर धवन ने सोमवार को सोफी के साथ सगाई की बात जगजाहिर कर दी। सरेआम किये गए एक ऐलान के बाद उनके फैंस ख़ुशी मना रहे हैं। बताया जा रहा है कि शिखर धवन और सोफी की शादी फरवरी में दिल्ली एनसीआर में ही होगी।
आयशा के साथ हुआ था तलाक
शिखर धवन की पहली शादी ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली आयशा मुखर्जी के साथ हुई थी। हालांकि अब दोनों का तलाक हो गया है। धवन का बेटा जोरावर भी आयशा के साथ ही रहता है। बेटे और बाप को मिले हुए काफी लंबा समय हो चला है।
शिखर धवन की जाति वाला अन्य क्रिकेटर कौन?
शिखर धवन की तरह भारत के लिए एक और क्रिकेटर ऋषि धवन भी हुए हैं, उनकी भी वही जाति है लेकिन वह हिमाचल प्रदेश से आते हैं। घरेलू क्रिकेट के आंकड़ों को देखते हुए कहा जा सकता है कि ऋषि धवन दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं। भारत के लिए भले ही वह तीन मैच खेले हैं लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 100 मैच खेलकर करीबन 5000 रन बनाए और 355 विकेट झटके। लिस्ट ए में उनके नाम करीबन 3000 रन और 186 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications