Shikhar Dhawan ने कर ली दूसरी बार शादी? क्या है इस खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ वायरल फोटो की सच्चाई

Shikhar Dhawan: अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी के साथ तलाक के बाद शिखर धवन का जीवन अकेले ही बीत रहा है। हाल ही में धवन को नेपाल प्रीमियर लीग में खेलते हुए देखा गया था। भारत में हर तरह के क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद धवन ने विदेशी क्रिकेट लीगों का रुख किया।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर उनकी लाइफ से जुड़ी चीजें पोस्ट होती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे जोरावर के साथ एक पुरानी फोटो पोस्ट की थी। हालांकि उनका बेटा अब ऑस्ट्रेलिया में रहता है। धवन को मिलने का मौका कम ही मिलता है, लेकिन वह बेटे से बेहद प्यार करते हैं।

shikhar dhawan
Photo Credit: कलमबाजी अड्डा फेसबुक

इस बीच कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। उनमें कहा गया है कि धवन ने एक नई लड़की के साथ अपनी जोड़ी बना ली है। फेसबुक पर 'कलमबाजी अड्डा' नाम से एक पेज पर फोटो पोस्ट किये गए हैं और लोगों ने इस पर अपने कमेंट्स भी किये हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ Shikhar Dhawan की फोटो

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के साथ धवन के फोटो वायरल हुए हैं और बताया गया कि इन दोनों का कुछ चल रहा है लेकिन सच्चाई इससे परे है। AI के जमाने में किसी का भी नाम कहीं जोड़कर इसे प्यार का नाम देने की गलत प्रथा शुरू हुई है। यह एआई का गलत इस्तेमाल है।

Shikhar Dhawan के फोटो की सच्चाई

पड़ताल करने पर ये फोटो फर्जी पाए गए। हालांकि धवन और हुमा ने साथ में काम किया है। फिल्म 'डबल एक्सल' में दोनों ने काम किया है और एक-दूसरे को जानते भी हैं। शिखर धवन ने फिल्म में एक छोटा कैमियो किया था और फिल्म साल 2022 में आई थी। सोशल मीडिया पर चल रही सभी बातें गलत हैं और फर्जी फोटो पोस्ट किये गए हैं।

शिखर धवन इस वक्त कहाँ हैं?

शिखर धवन के इन्स्टाग्राम अकाउंट पर उनके कुछ नए फोटो आए हैं, वह अपनी विदेश यात्रा पर गए हुए हैं। इस दौरान वह खुश दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो भी सामने आया है। वह अकेले ही दिखाई दिए हैं। नेपाल प्रीमियर लीग में खेलने के बाद वह बाहर ट्रिप पर गए थे और कई सुंदर फोटो उनके इन्स्टाग्राम पर दिखे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+