लॉर्ड शार्दुल की इंग्लैंड को वॉर्निंग, बोले- हमारे गेंदबाजों को गुच्छों में विकेट लेने की आदत है

शुक्रवार से भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में रिशेड्यूल टेस्ट मैच खेला जाएगा।

नई दिल्ली: शुक्रवार से भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में रिशेड्यूल टेस्ट मैच खेला जाएगा। ये टेस्ट, पिछले साल खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा है, जिसमें टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है। भारत अगर एजबेस्टन टेस्ट जीत जाता है या मैच ड्रॉ होता है, तो 15 साल बाद टीम इंडिया, इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतेगी। इसी बीच भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने इंग्लैंड टीम को कड़ी चेतावनी दी है।

हमको हल्के में मत लेना

हमको हल्के में मत लेना

BCCI.tv को दिए एक इंटरव्यू में शार्दुल ठाकुर ने कहा कि मौजूदा समय में भारतीय टीम का हर एक गेंदबाज कमाल की लय में है। ठाकुर ने कहा, ''हमारा पूरा गेंदबाजी क्रम लाजवाब फॉर्म में है। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव, चाहे जिसे भी मौका मिले वो अच्छा करता है। ये सभी नई गेंद से गेंदबाजी करते हैं। कभी ये अपने पहले ही स्पेल में 2 से 3 विकेट ले लेते हैं, तो मुझे बाद में बॉलिंग का मौका मिलता है।''

मुझे मिडिल ओवर्स में गेंद डालना है पसंद

मुझे मिडिल ओवर्स में गेंद डालना है पसंद

उन्होंने आगे कहा- ''बाद में बॉलिंग करने के कारण मुझे सेट बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने का मौका मिलता है। फिर जब मैं उन्हें आउट करता हूं तो मैच पर इसका काफी असर पड़ता है। मुझे भी बीच के ओवर्स में गेंदबाजी करना बहुत पसंद है, क्योंकि उस स्टेज पर आपको खुद को साबित करने का मौका होता है।''

पिछले इंग्लैंड दौरे पर किया था कमाल

पिछले इंग्लैंड दौरे पर किया था कमाल

पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज बीच में स्थगित होने से पहले शार्दुल ठाकुर बेहतरीन लय में नजर आए थे। उन्होंने अपने खेले दो मैचों में इंग्लैंड को गेंद और बल्ले दोनों से खूब परेशान किया था। दो मैचों में 22 की औसत से 7 विकेट लेने के अलावा ठाकुर ने 39 की शानदार औसत से 117 रन भी बनाए थे। द ओवल में खेले गए चौथे टेस्ट की दोनों पारियों में उनके बल्ले से अर्धशतक देखने को मिले थे। पहली पारी में शार्दुल ने सिर्फ 36 गेंदों पर 57 और दूसरी पारी में 72 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली थी।

इंग्लैंड में खेलना आता है रास

इंग्लैंड में खेलना आता है रास

शार्दुल ने कहा कि उनको इंग्लैंड में खेलना बहुत पसंद है। ठाकुर के मुताबिक, ''इंग्लैंड की पिच गेंदबाजों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। यहां तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। आप एक ही स्पेल में कई विकेट हासिल कर सकते हो। मुझे यहां खेलने में बहुत मजा आता है। इंग्लैंड की पिचों पर गेंद लगातार स्विंग होती रहती है।''

मेरी पारी से बदला था मैच

मेरी पारी से बदला था मैच

इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में लगाए अर्धशतक के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ''वो एक अहम पारी थी। क्योंकि उस मुकाबले में इंग्लैंड को बड़ी लीड मिल सकती थी, लेकिन उस पारी की वजह से वह कम हुई। इसके बाद हम तीसरी और चौथी पारी में कमबैक कर पाए। जब इस तरह की पारी खेलते हैं, तो पूरी टीम में जोश आता है। सभी सोचते हैं कि हमें अच्छा मौका मिल सकता है। आप जब अच्छी बल्लेबाजी करते हैं, तो इसका आत्मविश्वास आपकी गेंदबाजी में भी नजर आता है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+