शेन वार्न के मैनेजर ने किया खुलासा, उस भयानक घटना के दौरान क्या-क्या हुआ था
नई दिल्ली, 5 मार्च: शेन वार्न की मौत की खबर पूरे क्रिकेट जगत को हिला गई। वार्न केवल 52 साल के थे और सक्रिय जीवनशैली जीते थे। यहां तक कि मुथैया मुरलीधरन ने भी वार्न की अचानक मौत पर हैरान होते हुए कहा कि जब वे पिछली बार लेग स्पिनर से मिले तो वे फिट थे और भाग-दौड़ रहे थे। वार्न की आधिकारिक टीम ने बताया है कि दिग्गज स्पिनर की मौत का कारण हार्ट अटैक हो सकता है जो उनको अपने विला में आया था। यह विला थाइलैंड में है।
अब शेन वार्न के मैनेजर प्रबंधक और करीबी दोस्त जेम्स एर्स्किन ने उन बातों पर प्रकाश डाला है जो उनकी मौत की खबर के आसपास हुई। एर्स्किन के अनुसार, वॉर्न फॉक्स क्रिकेट से तीन महीने की छुट्टी लेकर थाईलैंड में छुट्टियां मनाने के लिए उतरे थे। उन्होंने शाम को टहलने की भी योजना बनाई थी।

शेन वार्न के मैनेजर प्रबंधक और करीबी दोस्त का खुलासा-
अब शेन वार्न के मैनेजर प्रबंधक और करीबी दोस्त जेम्स एर्स्किन ने उन बातों पर प्रकाश डाला है जो उनकी मौत की खबर के आसपास हुई।
एर्स्किन के अनुसार, वॉर्न फॉक्स क्रिकेट से तीन महीने की छुट्टी लेकर थाईलैंड में छुट्टियां मनाने के लिए उतरे थे। उन्होंने शाम को टहलने की भी योजना बनाई थी जिसके बाद वह बिना हिले ढुले पाए गए और मेडिकल टीम को बुलाया गया। इससे पहले शेन वार्न को उनके दूसरे मैनेजर एंड्रयू नेओफिटो ने देखा कि उनका शरीर अचेत पड़ा है, उसमें कोई हरकत नहीं हो रही है।

मौत के आसपास की घटनाएं-
शेन वार्न अपनी मौत वाली शाम में एंड्रयू के साथ ड्रिंक करने वाले थे। लेकिन जब वार्न तय समय पर नहीं आए तो एंड्रयू ने उनका दरवाजा खटखटाया। वार्न अचेत मिले, शरीर में हरकत नहीं थी। घबराहट में एंड्रयू ने लीजेंडरी क्रिकेट को कई मिनट तक सीपीआर दिया।
एर्स्किन ने फॉक्स क्रिकेट को बताया "मुझे थाईलैंड में हमारे लड़के एंड्रयू नेओफिटौ से कल रात 10:37 पर एक फोन आया। वह एक रात पहले ही पहुंचे थे। फिर अचानक, वे 5 बजे ड्रिंक करने जा रहे थे और नियो (नेओफिटौ ) ने 5:15 पर उसका दरवाजा खटखटाया क्योंकि वॉर्न हमेशा समय के पाबंद थे।"

20 मिनट तक सीपीआर दिया गया
एर्स्किन ने बताया कैसे वार्न को 20 मिनट तक सीपीआर दिया गया था, लेकिन यह बेकार चला गया और एक एम्बुलेंस बुलाई गई। हालांकि, अस्पताल ले जाने के 45 मिनट बाद, स्टार लेग स्पिनर को मृत घोषित कर दिया गया। वार्न के समय से पहले हो गए निधन के बाद दिग्गज स्पिनर को श्रद्धांजलि देने के लिए क्रिकेटर और प्रशंसक बड़ी संख्या में हैं।

सब इतनी तेजी से हुआ-
एर्स्किन कहते हैं कि एंड्रयू के लिए यह सब उतना ही हैरान करने वाला था जितनी की पूरी दुनिया के लिए है। एंड्रयू वार्न के पास गया क्योंकि उनके ड्रिंक के लिए जाना था और उसमें अब देरी होने लगी थी। पर तभी एंड्रूय ने महसूस किया कि मामला कुछ और ही है।
उन्होंने आगे कहा, "वह वहां गया और कहा कि अब चलना चाहिए क्योंकि देरी हो रही है और फिर महसूस किया कि कुछ गड़बड़ हो चुकी है। उसने वार्न को पलट दिया और सीपीआर दिया। यह करीब 20 मिनट तक चला, फिर जाहिर तौर पर एंबुलेंस आ गई। वे उन्हें अस्पताल ले गए जो लगभग 20 मिनट की ड्राइव पर था। करीब 45 मिनट बाद मुझे फोन आया कि उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। यह सब इतनी तेजी से हुआ।












Click it and Unblock the Notifications