Shane Warne की मौत के लिए कोविड वैक्सीन जिम्मेदार? बेटे का दावा, कहा- उस टीके ने ही ली मेरे पिता की जान

Shane Warne death News: महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) की मौत के चार साल बाद उनके बेटे जैक्सन वॉर्न ने एक विस्फोटक खुलासे से पूरी दुनिया को चौंका दिया है। जैक्सन ने पिता की अचानक मृत्यु के लिए कोविड वैक्सीन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वे इस मौत के लिए सरकार को दोषी ठहराने वाले थे। उनके मुताबिक वॉर्न स्वस्थ थे लेकिन काम के दबाव में ली गई वैक्सीन ने उनके दिल की बीमारी को जानलेवा बना दिया।

शेन वॉर्न की मौत पर बेटे का बड़ा खुलासा (Shane Warne death News)

इस दावे के बाद शेन वॉर्न की मौत को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। वॉर्न के बेटे जैक्सन वॉर्न ने एक पॉडकास्ट में कहा है कि उनके पिता की अचानक मृत्यु के पीछे कोविड वैक्सीन का हाथ था। जैक्सन के मुताबिक वॉर्न को उनके काम के सिलसिले में वैक्सीन लेने के लिए मजबूर किया गया था। जिसने उनके भीतर छिपी स्वास्थ्य समस्याओं को अचानक सतह पर ला दिया।

Shane Warne 1

कैसे हुई थी वॉर्न की मौत

शेन वॉर्न का निधन मार्च 2022 में थाईलैंड में छुट्टियों के दौरान हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण कंजनाइटल हार्ट डिजीज बताया गया था। मौत से कुछ दिन पहले वॉर्न ने सोशल मीडिया पर'ऑपरेशन शेड की बात की थी और वे लिक्विड डाइट पर थे। जैक्सन ने कहा कि पिता उस समय स्वस्थ और खुश दिख रहे थे। हां, वे धूम्रपान और शराब पीते थे, लेकिन 80-90 साल के कई लोग उनसे ज्यादा नशा करते हैं और जीवित हैं। वैक्सीन ने उनकी समस्या को बढ़ा दिया।

बेटे ने सरकार और वैक्सीन को ठहराया मौत का जिम्मेदार

जैक्सन ने खुलासा किया कि जब उन्हें पिता की मौत की खबर मिली, तो उनके मन में पहला ख्याल सरकार और वैक्सीन के प्रति गुस्से का आया था। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर हुई श्रद्धांजलि सभा में जैक्सन भाषण देने वाले थे। उन्होंने बताया कि मैं वहां सरकार और वैक्सीन को जिम्मेदार ठहराने ही वाला था, लेकिन फिर रुक गया। शायद वह फैसला सही था, वरना आज मैं किसी और स्थिति में होता।

जैक्सन के मुताबिक वॉर्न ने वैक्सीन की 3 या 4 डोज ली थीं। वे इसे लेना नहीं चाहते थे, लेकिन काम की मजबूरियों के कारण उन्हें ऐसा करना पड़ा। हालांकि जैक्सन आज भी अपने दावों पर कायम हैं, लेकिन वे इसे लेकर ज्यादा नफरत नहीं फैलाना चाहते। उन्होंने कहा कि हम कभी सच नहीं जान पाएंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ऑनलाइन है। मैं जानता हूं उनके साथ क्या हुआ। लेकिन अब गुस्सा पालने से वह केवल कड़वाहट में बदलेगा, जो किसी के लिए अच्छा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+