Asia Cup और टी20 वर्ल्ड कप के लिए शाकिब अल हसन बने बांग्लादेश के नए कप्तान, टीम का हुआ ऐलान
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को अपना नया टी-20 कप्तान नियुक्त किया है।
नई दिल्ली, 13 अगस्त। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को अपना नया टी-20 कप्तान नियुक्त किया है। बांग्लादेश के सबसे सफल क्रिकेटरों में गिने जाने वाले शाकिब अल हसन को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का काम किया है। 13 अगस्त शनिवार को बोर्ड ने इस बात की जानकारी शेयर की। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप तक शाकिब अल हसन ही बांग्लादेश की टी20 टीम की कप्तानी करेंगे। कुछ दिन पहले तक बेटविनर न्यूज के साथ करार के कारण शाकिब का टीम में आना भी मुश्किल दिखाई दे रहा था।

बीसीबी ने शाकिब पर जताया भरोसा
Recommended Video
बांग्लादेश को आने वाले दिनों में एशिया कप 2022, न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ टी20 सीरीज और ऑस्ट्रेलिया में जाकर वर्ल्ड के मुकाबले खेलने हैं। शाकिब अल हसन इन तीनों ही मौकों पर टीम की कप्तानी संभालेंगे। इसके बाद टीम की कमान किस खिलाड़ी के हाथों में दी जाएगी, इसका फैसला बोर्ड बाद में करेगी। शाकिब को बेटविनर न्यूज के साथ अपने करार को खत्म करने के बाद टीम में वापसी का मौका मिला है।
शाकिब अल हसन ने मानी अपनी गलती
अपनी गलती को मानते हुए शाकिब अल हसन ने बोर्ड से माफी मांगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि उनसे अब आगे कोई गलती नहीं होगी। बांग्लादेश टीम के निदेशक खालिद महमूद, बीसीबी के मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल आबेदीन और उनके चयन पैनल के सदस्य हबीबुल बशर ने शनिवार को बैठक में कप्तान के साथ-साथ एशिया कप के लिए टीम की घोषणा भी कर दी।
एशिया कप के लिए हुआ टीम का ऐलान
शाकिब अल हसन (कप्तान), अनामुल हक, मुशफिकुर रहीम, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, नसुम अहमद, सब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज। एबादोट हुसैन, परवेज हुसैन एमोन, नूरुल हसन सोहन, तस्कीन अहमद।












Click it and Unblock the Notifications