'मैं कोहली को देखने बैठा था, पर...', फिर सामने जो दिखा उसने अफरीदी को कर दिया हैरान
नई दिल्ली, 2 सितंबर: हांगकांग के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव की एंट्री ने सब कुछ बदल कर रख दिया। यह भारतीय पारी का 14वां ओवर था जब सूर्यकुमार ने दो ऐसे शॉट लगाए जिनके बाद पलटकर नहीं देखा। ये स्पिनर यासिम मुर्तजा के खिलाफ मैच की पहली गेंद पर चौका था। उन्होंने अगली गेंद पर वैसा शॉट लगाया।
गेंद उनके बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही थी और दबाव वापस हांगकांग पर डाल दिया गया था, जो तब तक केएल राहुल और विराट कोहली जैसे बड़े नामों को बांधने में कामयाब रहे थे।

सूर्यकुमार यादव की प्रतिभा कोहली की पारी ढक गई
सूर्यकुमार यादव की प्रतिभा की बदौलत, भारत ने अंतिम तीन ओवरों में 50 से अधिक रन बनाए और उनका कुल स्कोर 20 ओवर के अंत में 2 विकेट पर 192 पर पहुंच गया। एक समय ऐसा लग रहा था कि 170 के करीब ही रन बनेंगे।
दाएं हाथ का यह बल्लेबाज 26 गेंदों में 68 रन बनाकर नाबाद रहा, जिसमें छह छक्के और 260 से अधिक के स्ट्राइक रेट से छह चौके शामिल थे।

विराट कोहली को देखने के लिए मैच ऑन किया
सूर्यकुमार की शानदार पारी ने कुछ हद तक विराट कोहली को मात दी, लेकिन वे 44 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाकर फिलहाल आलोचकों को किसी तरह शांत करने का जुगाड़ कर गए। अब अगले मैच में फिर नजरें होंगी।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास अभी भी एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि उन्होंने विराट कोहली को देखने के लिए मैच ऑन किया था, लेकिन सूर्यकुमार यादव के स्ट्रोकप्ले ने लुभावने प्रदर्शन से हैरान रह गए।

मैं विराट की बैटिंग देखने बैठा हुआ था
अफरीदी ने समा टीवी पर कहा, "हां देखा था, जो थोड़ा टाइम मिला मुझे। मैं विराट की बैटिंग देखने बैठा हुआ था। वो काफी टाइम ले रहा था। उसे भी पता था कितनी जरूरी है उसके लिए ये पारी। और परफॉर्मेंस चाहे किसी भी टीम के खिलाफ हो, कॉन्फिडेंस तो मिलता है। विराट काफी उस तरह खेला जिस तरह ये कुमार (सूर्यकुमार) आया, आते ही पहली गेंद पर चौका, दूसरी पर चौका, बस वो एक सकारात्मक दिमाग से आया था। वो लाइसेंस लेके आया था की मुझे कोई गेंद रोकनी नही हैं।"
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने भी सूर्यकुमार की बॉडी लैंग्वेज की सराहना की और कहा कि जब वह सिंगल ले रहे थे तब भी दाएं हाथ के खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हुए थे।

सूर्या ने जो दिखाया उसको आत्मविश्वास कहते हैं
अफरीदी ने कहा, "बॉडी लैंग्वेज बहुत महत्वपूर्ण है। जब आप सिंगल ले रहे हों, गेंद को डिफेंड कर रहे हों या छक्का मार रहे हों, तब भी आपको आत्मविश्वास से भरा दिखना चाहिए। और उन बड़े शॉट्स को मारते समय उन्होंने जो आत्मविश्वास दिखाया वह शानदार था। उन्होंने भीड़ का मनोरंजन किया।"
अगर बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम ने शुक्रवार को हांगकांग को हराकर एशिया कप 2022 के सुपर 4 चरण में आगे बढ़ती है तो रविवार को भारत-पाकिस्तान के फिर से मैच की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications