लाला और रावलपिंडी एक्सप्रेस की भारत में वापसी, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर काटा बवाल
Shahid Afridi and Shoaib Akhtar: पिछले महीने जब भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान स्थिति लॉन्चपैड टारगेट किये थे, तो पाकिस्तान के बड़े नामों के यूट्यूब चैनल भारत में बैन हुए थे। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत सरकार ने यूट्यूब को निर्देश देते हुए भारत में इन चैनलों को बैन करवा दिया था।
ऑपरेशन सिंदूर खत्म होने की कोई सूचना भारत सरकार ने जारी नहीं की, यही कहा गया है कि ऑपरेशन खत्म नहीं हुआ है। इस बीच पाक प्लेयर्स के यूट्यूब चैनल भारत में फिर से लौट आए हैं। ये चैनल अब विजिबल हैं और इनके ऊपर वीडियो भी देखे जा सकते हैं।

शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ काई जहर फैलाने वाली बातें कही है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी अफरीदी ने शिखर धवन से उलझने का प्रयास सोशल मीडिया पर किया था। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद अफरीदी ने जश्न मनाया था।
Shahid Afridi and Shoaib Akhtar के चैनलों को लेकर उठे सवाल
अफरीदी ने बाइक रैली में हिस्सा लेते हुए लोगों को कहा था कि यह पाकिस्तान की जीत का जश्न है। भारत को हमने हरा दिया है। अफरीदी का चैनल अब यूट्यूब पर फिर से विजिबल है। कोई भी भारतीय इसे देख सकता है और लोग अब सरकार से सवाल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह मजाक क्यों किया गया, अगर चैनल रखना था, तो बैन करने का क्या मतलब था। पहले भी इसे विजिबल ही रहने देते।
उधर शोएब अख्तर का चैनल भी अब दिखाई दे रहा है। वनइंडिया ने भी जब यूट्यूब पर जाकर चेक किया, तो पाया कि अख्तर का चैनल भी देखा जा सकता है। उसका बैन भी हटा है। अख्तर को भारत से व्यूज मिलते हैं और कमाई भी अच्छी खासी होती है।
Shahid Afridi और Shoaib Akhtar के चैनल क्यों हुए बहाल
लोगों ने यह भी सवाल किया है कि आखिर किसके दबाव में आकर भारत में इन दोनों के चैनलों से बैन हटाया गया है, लोगों में आक्रोश देखा जा सकता है और सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications