PAK vs BAN: 24 साल की उम्र में पिता बने शाहीन अफरीदी, मैदान पर मनाया ऐसा जश्न कि हो गया वायरल

Pakistan vs Bangladesh, 1st Test, Shaheen Shah Afridi: रावलपिंडी में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच की पहली पारी को पाकिस्तान ने 448/6 पर घोषित कर दी थी। इसके जवाब में बांग्लादेश ने 565 रन का स्कोर बनाकर पलटवार किया। बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जो 191 रन बनाने में सफल रहे। हालांकि, वह दोहरे शतक से चूक गए।

बांग्लादेश की जबरदस्त वापसी

बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम के अलावा शादमान इस्लाम ने 93 रन बनाए, जबकि मेहदी हसन मिराज ने 77 रन जोड़ने का काम किया। बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली का डटकर मुकाबला किया। 218 रन पर अपनी आधी टीम गंवाने के बावजूद मुशफिकुर रहीम और लिटन दास ने 100 से अधिक रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

Shaheen Shah Afridi 1

शाहीन अफरीदी का अनोखा जश्न

लिटन दास के 332 रन पर आउट होने के बाद भी रहीम ने जोरदार रन बनाना जारी रखा और टेस्ट क्रिकेट में अपना 11वां शतक पूरा किया। शाहीन अफरीदी ने दो विकेट लेकर पाकिस्तान की गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मेहदी हसन मिराज को आउट किया और बाद में हसन महमूद को बिना रन बनाए पवेलियन वापस भेज दिया। हसन को आउट करने के बाद अफरीदी का जश्न देखने लायक था। उन्होंने अपने हाथ से बच्चे को खाना खिलाने की नकल की, जिससे मीडिया में उनके पिता बनने की खबरों की पुष्टि हुई।

बेटे के पिता बने शाहीन अफरीदी

शाहीन अफरीदी की शादी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी से हुई है। पिछले साल दोनों की शादी हुई थी। मैदान पर शाहीन के जश्न ने न केवल उनकी खुशी को दर्शाया बल्कि फैंस को उनके पिता बनने की खबर भी दे दी। इससे पहले पाकिस्तान के टेस्ट टीम के कोच जेसन गिलेस्पी ने कहा था कि शाहीन अपने बच्चे के जन्म के कारण बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर रह सकते हैं। लेकिन अफरीदी ने इस टेस्ट मैच में हिस्सा लिया।

अफरीदी हैं पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज

साल 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले शाहीन अफरीदी ने बेहद कम समय में तीनों फॉर्मेट में अपनी जगह बना ली। वह पाकिस्तान टीम के सबसे सफल गेंदबाजों की लिस्ट में गिने जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+