PAK vs BAN: 'गोल्डन ब्वॉय' ने बरसाया शाहीन अफरीदी पर प्यार, अरशद नदीम ने अब ऐसे जीता फैंस का दिल

Pakistan vs Bangladesh, 1st Test, Shaheen Shah Afridi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी हाल ही में पिता बने हैं। अफरीदी की पत्नी अंशा अफरीदी ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस खुशी की खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस और साथी खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया।

अरशद नदीम ने दी शुभमकामनाएं

शुभकामनाएं देने वालों में भाला फेंक एथलीट अरशद नदीम भी शामिल हैं। अरशद नदीम ने हाल ही में पेरिस में ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता है। नदीम ने शाहीन और उनके ससुर शाहिद अफरीदी को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का सहारा लिया। एक्स के जरिए उन्होंने शाहीन अफरीदी को बधाई दी।

Shaheen Shah Afridi

जानिए अरशद नदीम ने क्या कहा

अरशद नदीम ने लिखा कि शाहीन शाह अफरीदी, आपके प्यारे बच्चे के जन्म पर बधाई! और शाहिद अफरीदी को नाना बनने पर हार्दिक बधाई। अल्लाह आपके नन्हे-मुन्नों को सेहत और खुशियों से नवाजे। इस खूबसूरत नए अध्याय के लिए आपके परिवार के लिए प्रार्थना और शुभकामनाएं। अरशद नदीम का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

ऐसा रहा है अफरीदी का करियर

शाहीन अफरीदी ने साल 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और जल्द ही खेल के तीनों फॉर्मेट में अपनी पहचान बना ली। मौजूदा समय में वह बांग्लादेश के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई कर रहे हैं। रावलपिंडी में आयोजित पहले टेस्ट मैच में उन्होंने पहली पारी में दो विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की।

अपने करियर के दौरान शाहीन ने टेस्ट और वनडे दोनों में सौ से ज़्यादा विकेट लिए हैं। वह टी 20 अंतरराष्ट्रीय में विकेटों का शतक पूरा करने से सिर्फ़ चार विकेट दूर हैं। छह साल पहले अपने डेब्यू के बाद से शाहीन का क्रिकेट में सफ़र शानदार रहा है। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन ने उन्हें पाकिस्तान की गेंदबाज़ी लाइनअप का अहम हिस्सा बना दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+