PAK vs NZ: शाहीन अफरीदी ने गेंदबाजी से कहर बरपाया, पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की शर्मनाक हार
PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। नए खिलाड़ियों के साथ पाक दौरे पर गई कीवी टीम को दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। पांच मैचों की सीरीज में पाकिस्तानी टीम 1-0 से आगे हो गई है। पहला मैच बारिश से धुल गया था।
टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज क्रीज पर टिक ही नहीं पाए। टीम में अनुभव की कमी थी। टिम सिफर्ट 12 और टिम रॉबिन्सन 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन चले गए।

उनके बाद फॉक्सक्रॉफ्ट 13 और चैपमैन 19 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। यहाँ से बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए। न्यूजीलैंड की पूरी टीम महज 90 रन के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान के लिए सबसे धाकड़ गेंदबाजी शाहीन अफरीदी ने की। वह 3 विकेट लेने में सफल रहे। मोहम्मद आमिर, अबरार अहमद और शादाब खान के खाते में 2-2 विकेट आए।
जवाबी पारी में खेलते हुए पाकिस्तान की भी शुरुआत खराब रही। ओपनर बल्लेबाज सैम अयूब 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। उनके बाद कप्तान बाबर आज़म भी आउट हो गए। वह 14 रन के निजी स्कोर पर स्टम्पिंग होकर पवेलियन लौट गए।
उस्मान खान ज्यादा देर नहीं टिके, वह 7 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। मोहम्मद रिजवान ने धाकड़ बैटिंग करते हुए टीम को जीत दिला दी। रिजवान 34 गेंद में नाबाद 45 रन बनाकर लौटे। उनके साथ इरफ़ान खान क्रीज पर थे। वह 18 रन की नाबाद पारी खेलने में सफल रहे। पाकिस्तान ने 3 विकेट पर 93 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। खतरनाक गेंदबाजी के कारण शाहीन अफरीदी को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया, सीरीज में पाकिस्तानी टीम आगे है और तीन मुकाबले शेष है।












Click it and Unblock the Notifications