शाहीन अफरीदी ने बाबर आज़म के साथ झगड़े की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, जानें उन्होंने क्या कहा
Shaheen Afridi on rift with Babar Azam: पाकिस्तान के एशिया कप से बाहर होने के बाद खबरें आई थीं कि बाबर आज़म और शाहीन अफरीदी के बीच ड्रेसिंग रूम में कहासुनी हुई है। दोनों के बीच झगड़ा होने की खबरों ने काफी तूल पकड़ा था। इतने दिनों बाद इस मामले को लेकर शाहीन अफरीदी की तरफ से बयान आया है।
शाहीन अफरीदी ने अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए इन्स्टाग्राम का सहारा लिया है। शाहीन अफरीदी ने बबार आज़म के साथ अपना एक फोटो पोस्ट किया है। दोनों की एक पुरानी फोटो है। इसमें शाहीन अफरीदी ने कैप्शन में 'फैमिली' लिखा है। इसके अलावा दिल वाला इमोजी भी डाला है।

पाकिस्तान ने एशिया कप का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया था। नेपाल को हराने के बाद भारत के साथ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। इसके बाद पाकिस्तान का भारत के साथ सुपर 4 में मुकाबला हुआ। भारतीय टीम के खिलाफ मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा।
सुपर 4 में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान को अंतिम गेंद पर हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही पाकिस्तानी टीम बाहर हो गई। इसके बाद खबरें आई कि बाबर आज़म और शाहीन अफरीदी के बीच ड्रेसिंग रूम में कहासुनी हो गई। पाकिस्तानी मीडिया में भी बातें उछली थीं।
पाकिस्तानी टीम को एशिया कप में खिलाड़ियों की चोटों ने भी परेशान किया। नसीम शाह और हारिस रऊफ चोट की वजह से बाहर हो गए। उनकी जगह दो नए खिलाड़ियों को श्रीलंका भेजा गया था। हालांकि इसका फायदा नहीं हुआ और पाकिस्तानी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।












Click it and Unblock the Notifications