क्यों शाहीन अफरीदी को BBL में ओवर के बीच गेंदबाजी से हटा दिया गया? अंपायरों का बड़ा एक्शन
Shaheen Afridi: पाकिस्तान के स्टार तेज़ गेंदबाज़ शाहीन शाह अफरीदी का बिग बैश लीग (BBL) में डेब्यू किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। ब्रिस्बेन हीट और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में शाहीन को उनके खराब प्रदर्शन के कारण नहीं, बल्कि नियम तोड़ने के चलते बीच ओवर में ही गेंदबाजी से हटा दिया गया।
यह घटनाक्रम मैच का टर्निंग पॉइंट बन गया और उनकी टीम ब्रिस्बेन हीट को अंततः हार का सामना करना पड़ा। घटना आठवें ओवर में हुई। शाहीन ने ओवर की शुरुआत काफी महंगे ढंग से की और शुरुआती गेंदों पर ही रन दे दिए। शाहीन ने कमर से ऊपर की ऊंचाई वाली एक तेज़ फुल टॉस गेंद (बीमर) फेंकी। अंपायर ने तुरंत इसे 'नो-बॉल' करार दिया, जो बल्लेबाज के लिए खतरनाक हो सकती थी।

इसी ओवर में शाहीन ने एक बार फिर कमर से ऊपर की ऊंचाई वाली दूसरी फुल टॉस गेंद फेंक दी। यहां साफ़ तौर पर नियमों का उल्लंघन हो गया। यदि कोई गेंदबाज़ एक ही ओवर में दो बार कमर से ऊपर की फुल टॉस गेंदें फेंकता है, तो उसे तुरंत प्रभाव से उस पारी में गेंदबाज़ी करने से रोक दिया जाता है।
शाहीन अफरीदी अपने ओवर की आखिरी दो गेंदें नहीं फेंक पाए। मजबूरन अफरीदी को हटाकर खुद कप्तान नाथन मैकस्वीनी को आगे आना पड़ा और अफरीदी के ओवर की बची हुई दो गेंदों को डालकर उन्होंने ओवर पूरा किया। इस मुकाबले में ब्रिस्बेन हीट को 14 रनों के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
शाहीन अफरीदी के लिए यह ओवर किसी बुरे सपने से कम नहीं होगा। उनको गेंदबाजी से हटाने के बाद मजाक भी बना। अफरीदी को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स भी शेयर हुए। उनके साथी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान भी फ्लॉप रहे। वह सामने वाली टीम मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेल रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications