पाकिस्तानी ऑलराउंडर का खुलासा, 2009 में शाहरुख खान ने मुझे KKR में शामिल होने का दिया था ऑफर

नई दिल्ली, अप्रैल 27। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL में दुनियाभर के क्रिकेटर हिस्सा लेते हैं, लेकिन बस पाकिस्तान के खिलाड़ी ही इस लीग में नहीं खेलते। दरअसल, मुंबई हमले के बाद से पाकिस्तानी क्रिकेटरों को आईपीएल में बैन कर दिया गया था। 2009 से कोई पाकिस्तानी प्लेयर आईपीएल में नहीं खेला है, लेकिन इस बीच पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंड यासिर अराफात ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Yasir arafat

पाकिस्तानी ऑलराउंडर का खुलासा

यासिर का कहना है कि साल 2009 में ऐसी उम्मीदें थी कि आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति मिल सकती है, इसीलिए उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से एक कॉन्ट्रैक्ट की पेशकश की गई थी। यासिर ने बताया कि शाहरुख खान ने खुद उन्हें इस कॉन्ट्रैक्ट का ऑफर दिया था और कहा था कि वो 3 साल के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ जाएं।

शाहरुख की तरफ से मिला था ऑफर

Recommended Video

    Sachin Tendulkar के Cricket के 'भगवान' बनने की कहानी, Birthday Special | वनइंडिया हिंदी

    यासिर ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में बताया है कि पीसीबी ने आईपीएल के पहले सीजन के लिए जिन खिलाड़ियों का चयन किया था, उसमें मेरा नाम नहीं था, इसलिए मैं पहला सीजन नहीं खेल पाया था। वैसे मैं 2008 में काउंटी क्रिकेट खेल रहा था, जहां केकेआर की स्काउटिंग टीम विशेष रूप से भारत से आई थी और वे मुझसे एक मैच के दौरान मिले थे, तब उन्होंने मुझसे कहा था कि शाहरुख खान चाहते हैं कि मैं उनकी तरफ से खेलूं।

    'मुंबई हमले की वजह से बात नहीं बढ़ी आगे'

    यासिर ने आगे बताया कि पहले तो मुझे यह एक मजाक लगा था। मैंने सोच कि आखिर शाहरुख खान कॉन्ट्रैक्ट के बारे में मुझसे बात करने के लिए भला किसी को क्यों भेजेंगे? लेकिन उन लोगों ने मुझे एक कार्ड भी दिया था और मेरे से मेरी कॉन्टैक्ट डिटेल ली थी। कुछ हफ्ते के बाद मुझे एक मेल आई, जिसमें मुझसे संपर्क नहीं करने की बात कही गई और फिर इस बारे में चर्चा बंद हो गई। यासिर ने बताया कि शाहरुख की ओर से मुझे 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट की पेशकश हुई थी, लेकिन मुंबई हमले की वजह से फिर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बैन कर दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+