बयानों से फिसले शादाब, पर किस्मत में इंजीनियर पत्नी का साथ, कौन हैं खूबसूरत वाइफ मलाइका सकलैन?

Shadab Khan Wife: पाकिस्तानी क्रिकेटर और स्टार ऑलराउंडर शादाब खान इन दिनों अपनी गेंदबाजी से ज्यादा अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शादाब ने रमजान को अपनी टीम का 12वां खिलाड़ी बता दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

जहां एक तरफ फैंस उनकी इस बात का मजाक बना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोग उनके निजी जीवन और उनकी पत्नी मलाइका सकलैन के बारे में जानने को उत्सुक हैं। वह पाकिस्तान के एक पूर्व दिग्गज क्रिकेटर की वाइफ हैं।

shadab khan

शादाब खान ने एक मैच के बाद बातचीत में कहा कि रमजान के महीने की बरकत उनके साथ है और रमजान उनके लिए 12वें खिलाड़ी की तरह काम करने वाला है। टी20 विश्व कप में सुपर आठ मैचों से पहले उनकी प्रतिक्रिया आई है। नेटिज़न्स ने इस बयान को आड़े हाथों लिया और मजाकिया मीम्स की बाढ़ आ गई। हालांकि मैदान पर चल रही इस उथल-पुथल के बीच शादाब का परिवार हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़ा रहता है।

कौन हैं मलाइका सकलैन?

शादाब खान की पत्नी मलाइका सकलैन कोई साधारण हस्ती नहीं हैं। वह पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर और पूर्व कोच स़कलैन मुश्ताक की बेटी हैं। मलाइका चकाचौंध वाली दुनिया से दूर रहना पसंद करती हैं। शादाब ने खुद निकाह के वक्त बताया था कि उनकी पत्नी को लाइमलाइट पसंद नहीं है, इसलिए वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा नहीं करतीं।

पढ़ाई में भी मलाइका अव्वल

मलाइका केवल एक स्टार वाइफ नहीं हैं। उन्होंने कंप्यूटर सिस्टम इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन और NUST से मास्टर डिग्री हासिल की है। शिक्षा के अलावा, वह एक कुशल मेकअप आर्टिस्ट भी हैं।

कब हुई थी शादी

शादाब और मलाइका का निकाह जनवरी 2023 में एक निजी समारोह में हुआ था। अगस्त 2025 में इस जोड़े ने एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया, जिसकी जानकारी शादाब ने फैंस के साथ साझा की थी। शादाब की पत्नी मुश्किल समय में भी उनके साथ ढाल बनकर खड़ी रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+