world cup 2023: 'भले ही हम भारत से हार जाएं लेकिन वर्ल्ड कप...' पाकिस्तानी खिलाड़ी का बड़ा बयान आया सामने

world cup 2023, Shadab Khan: पाकिस्तानी खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप से पहले बड़ा बयान दिया है।

world cup 2023, Shadab Khan: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को 15 अक्टूबर को भारत में मैच खेलना है। इस मुकाबले में जीत हासिल करने का दबाव दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों पर रहने वाला है। भारत जहां अपने देश में पाकिस्तान को पटखनी देने की कोशिश करेगा। वहीं पाकिस्तान की मंशा भारत को घर में घुसकर मात देने की होगी।

शादाब खान का बड़ा बयान: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी शादाब खान ने का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने इंटरव्यू में इस मुकाबले पर बोलते हुए कहा कि मेरी राय में भले ही हम भारत से हार जाएं लेकिन वर्ल्ड कप जीत जाएं। शादाब के मुताबिक भारत पर मिली जीत से ज्यादा सुखद वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम करना है।

Shadab Khan 1

भारत से कभी नहीं जीता पाकिस्तान: वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम से पाकिस्तान को अब तक सिर्फ हार ही झेलनी पड़ी है। ऐसे में पाकिस्तान के पास भारत में आकर रोहित शर्मा की टीम को हराकर इतिहास रचने का मौका होगा। यही वजह है कि इस मुकाबले का दबाव दोनों ही देशों के खिलाड़ी अभी से ही महसूस कर रहे हैं।

सिर्फ भारत से जीतने का कोई फायदा नहीं: शादाब खान ने कहा कि भारत के खिलाफ खेलने से एक अलग ही खुशी मिलती है। कुल मिलाकर दबाव भी अलग होता है। अब जब हमें वहां जाना है, तो यह उनका घरेलू मैदान होगा मैदान पर मौजूद फैंस भी हमारे खिलाफ होंगे। लेकिन अगर इस मैच को जीत जाते हैं और वर्ल्ड कप हार जाते हैं तो इसका कोई फायदा नहीं होगा।

वर्ल्ड कप जीतना टीम का अद्देश्य: पाकिस्तान के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने कहा कि हमारा उद्देश्य भारत में जाकर वर्ल्ड कप जीतना है। अगर हम ऐसा करने में सफल हो जाते हैं तो इससे बड़ी और कोई बात नहीं होगी। इसलिए हमें इसके बारे में सोचना चाहिए, न कि केवल भारत के बारे में, हमारी कोशिश पूरे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने की होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+