नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के सीमित ओवर फॉर्मेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के दीवानों की कोई कमी नहीं है। लेकिन बार उनकी एक 'फैन' ने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में पढ़कर चौंक जाएंगे।
एक क्रिकेट सीरीज के बाद ही बड़ा स्टार बन गया टैक्सी ड्राइवर का यह बेटा, PM हुईं मेहरबान
टीम इंडिया के अब तक के सबसे सक्सेसफुल कैप्टन की फैन फॉलोइंग का ही असर था कि रांची में जब वह अपनी लग्जरी कार 'हमर' से जा रहे थे, तभी एक लड़की स्कूटी से उनका पीछा करने लगी।
भारत को टी20 विश्वकप, वनडे वर्ल्डकप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के फैन साथ में फोटो क्लिक कराने को बेताब रहते हैं। उनकी एक ऐसी ही फैन हैं आराध्या।
एक साल में लगभग आधी गिर गई धोनी की ब्रांड वैल्यू, फिर भी हैं टॉप इंंडियन एथलीट !
धोनी हाल ही में रांची शहर में थे और मुंबई जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने को एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे। इस दौरान वह अपनी लग्जीरियस कार 'हमर' खुद ही ड्राइव कर रहे थे।
इस बीच आराध्या ने धोनी को जाते देखा और उन्होंने अपनी स्कूटी से कार का पीछा करना शुरू कर दिया। आराध्या की कुछ सहेलियां भी साथ में थीं।
इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया ऐसा कैच जो शामिल हो गया विश्व रिकॉर्ड में, देखें वीडियो
धोनी एयरपोर्ट टर्मिनल तक पहुंचे और आराध्या भी वहां जा पहुंची। उन्होंने पीछे से धोनी को आवाज देते हुए एक सेल्फी की गुजारिश की। धोनी ने आराध्या को निराश नहीं किया और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए राजी हो गए।
आराध्या की अन्य सहेलियां भी सेल्फी के लिए पहुंचीं लेकिन धोनी तब तक एयरपोर्ट के भीतर जा चुके थे।
धोनी इतने लोकप्रिय हैं कि क्रिकेट खेलते हुए उनपर बायोपिक भी बनी है। धोनी से मिलने के बाद आराध्या काफी खुश नजर आईं।
Aaradhya-fan of mahi chasing dhoni in her scooty till the airport to click a selfie! pic.twitter.com/oW1QQmHWU0
— Bhavya Bhayani (@bhavya_bhayani) November 3, 2016