भारतीय कप्तान चुनने की माथापच्ची के बीच चयन समिति की मीटिंग रद्द, जानें किसने अटकाया रोड़ा

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन और टी20 कप्तान को लेकर चल रही चीजें खत्म नहीं हुई हैं। आज चयन समिति की बैठक होनी थी। इसमें भारतीय टीम का चयन करते हुए टीम का ऐलान किया जाना था लेकिन आज ऐसा नहीं हो पाया है। मीटिंग को पुनर्निर्धारित किया गया है।

रिपोर्ट्स की मानें, तो भारतीय टीम के चयन के लिए होने वाली मीटिंग आज रद्द कर दी गई है। इसे कल के लिए फिर से निर्धारित करने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि यह साफ़ नहीं हो पाया है कि मीटिंग को रद्द करने के पीछे असली वजह क्या हो सकती है।

agarkar and gautam gambhir

हार्दिक पांड्या की जगह टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाने की बातें चल रही हैं। शायद उसी मुद्दे पर कुछ हुआ होगा। हार्दिक पांड्या को गुजरात लॉबी का मजबूत समर्थन प्राप्त है। पांड्या ही टी20 में कप्तान बनने की दौड़ में आगे थे लेकिन गौतम गंभीर को सूर्यकुमार यादव कप्तान के तौर पर ठीक लगते हैं।

सूर्यकुमार यादव मुंबई के लिए खेलते हैं। चयन समिति के हेड अजित अगरकर भी मुंबई से ही आते हैं लेकिन बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह गुजरात से आते हैं और हार्दिक पांड्या के साथ उनके अच्छे सम्बन्ध हैं। ऐसे में यह देखना होगा कि कल होने वाली मीटिंग में क्या फैसला लिया जाएगा।

अब यह देखना दिलचस्प रहने वाला है कि गुरुवार को होने वाली मीटिंग में क्या निकलता है। केकेआर के साथ सूर्यकुमार यादव थे, उस समय गौतम गंभीर कप्तान थे। सूर्यकुमार यादव का खेल गौतम गंभीर को काफी पसंद है। दोनों एक-दूसरे को लम्बे समय से जानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+