SCO vs ITA: ऐतिहासिक वर्ल्ड कप मैच में इटली के कप्तान के साथ लाइव हादसा, बीच में मैच छोड़कर हुए बाहर
SCO vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले के दौरान ईडन गार्डन्स, कोलकाता से बड़ी खबर सामने आई है। इटली के कप्तान वेन मैडसेन स्कॉटलैंड की पारी के चौथे ओवर में फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए। उनका कंधा डिसलोकेट हो गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया।
मैडसेन की यह चोट इटली टीम के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है, खासकर इटली के इतिहास में यह सबसे बड़ा मैच था। फिलहाल उनकी स्थिति पर मेडिकल टीम नजर बनाए हुए है और इस मैच से बाहर हैं, आगे खेलने को लेकर फैसला फिटनेस रिपोर्ट के बाद ही लिया जाएगा।

कमेंट्री बॉक्स से पूर्व वेस्टइंडीज दिग्गज इयान बिशप ने जैसे ही इटली के कप्तान के मैदान से बाहर होने की खबर दी, ईडन गार्डन्स में सन्नाटा सा छा गया। फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए कप्तान को तुरंत मेडिकल टीम की निगरानी में बाहर ले जाया गया।
यह मुकाबला इटली के क्रिकेट इतिहास का पहला टी20 वर्ल्ड कप मैच था। ऐसे ऐतिहासिक पल में कप्तान का चोट के कारण बाहर हो जाना टीम के लिए भावनात्मक और रणनीतिक दोनों ही स्तर पर बड़ा झटका है। जिस खिलाड़ी पर नेतृत्व और अनुभव की जिम्मेदारी थी, उसका अचानक मैदान छोड़ना किसी सपने के टूटने जैसा महसूस हुआ।
इटली के खिलाफ स्कॉटलैंड ने धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 207 रन ठोक दिए। पारी की सबसे बड़ी भूमिका जॉर्ज मुनसे ने निभाई, जिन्होंने 54 गेंदों में 84 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इनिंग में 13 चौके और 2 छक्के शामिल रहे, जिससे स्कॉटलैंड को मजबूत शुरुआत मिली। माइकल जोन्स ने भी 37 रन का अहम योगदान दिया और टीम को बड़े स्कोर की दिशा में आगे बढ़ाया।
मिडिल ऑर्डर में ब्रैंडन मैकमुलन ने 18 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाकर रनगति को और तेज कर दिया। अंत में माइकल लिस्क ने सिर्फ 5 गेंदों में 22 रन ठोककर इटली के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ा दिया। स्कॉटलैंड की टीम ने पूरे 20 ओवर में आक्रामक अंदाज दिखाया और 200 के पार स्कोर खड़ा कर मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली।












Click it and Unblock the Notifications