कोहली के साथ वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी ने लिया संन्यास, 34 की उम्र में इस फैसले से चौंकाया

Saurabh Tiwary Retirement: एक समय धोनी की तरह लम्बे बाल और बड़े शॉट से महशूर हुए सौरभ तिवारी टीम इंडिया के लिए भी खेलने में सफल रहे थे लेकिन अब उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने की घोषणा कर दी है। झारखंड से आने वाले इस खिलाड़ी ने अपने फैसले से चौंकाया है।

वह 15 फरवरी को जमशेदपुर में रणजी ट्रॉफी में अपना अंतिम मुकाबला खेलकर फिर मैदान पर नहीं उतरेंगे। हैरान करने वाली बात यह भी है कि तिवारी की उम्र अभी महज 34 साल है। ऐसे में वह घरेलू क्रिकेट में कुछ समय तक और खेल सकते थे।

saraubh tiwary

सौरभ तिवारी ने साल 2006-07 में ही अपने रणजी अभियान की शुरुआत कर दी थी। इसके बाद वह अंडर 19 भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे। साल 2008 में अंडर 19 वर्ल्ड कप भारत ने जीता था। उस समय विराट कोहली टीम के कप्तान थे। आईपीएल भी तिवारी ने खेला है।

साल 2010 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस से खेलते हुए सौरभ तिवारी के बल्ले से 419 रन आए। इसके बाद एशिया कप के लिए उनको टीम इंडिया से बुलावा आया लेकिन डेब्यू करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा। सौरभ तिवारी ने अक्टूबर 2010 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।

तिवारी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महज 3 ही मैच खेले और 49 रन बनाए। इस दौरान दो मौकों पर वह नाबाद रहे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 115 मैचों में उनके नाम 8030 रन हैं। टी20 में 181 मैच खेलकर उन्होंने 3454 रन बनाए हैं। लिस्ट ए करियर में उन्होंने 116 मैचों में 4050 रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+