टीम इंडिया में शामिल किए जाने को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं सरफराज, रणजी ट्रॉफी में ठोके थे जबरदस्त रन
नई दिल्ली, जुलाई 19। घरेलू क्रिकेट में ताबड़तोड़ रन बना रहे मुंबई रणजी टीम के बल्लेबाज सरफराज खान को अभी तक अपने इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार है। इस साल रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी सरफराज को अभी तक टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है। हालांकि इसकी वजह से वो परेशान नहीं हैं। सरफराज ने कहा है कि मैं हमेशा इस उम्मीद से ही खेलता हूं कि हर दिन बेहतर होता जाऊं। सरफराज का कहना है कि वो टीम इंडिया में शामिल नहीं होने की वजह से परेशान हीं हैं।

टीम इंडिया में शामिल होना सम्मान की बात- सरफराज
आपको बता दें कि रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद से ऐसी खबरें हैं कि सरफराज खान को इस साल के आखिरी में होने वाली बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल किया जा सकता है। ऐसी चर्चाओं को लेकर सरफराज ने कहा है कि उन्हें भारतीय टीम में शामिल किए जाने की कोई चिंता नहीं थी, मैंने अपना पूरा फोकस गेम पर रखा। सरफराज का कहना है कि यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि अगर मुझे भारतीय टीम में शामिल किए जाने की बात कही जा रही है।
रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान ने ठोके 982 रन
आपको बता दें कि सरफराज खान को एक पावर हिटिंग बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है। जब वो आरसीबी में थे तो उन्होंने विराट कोहली की कप्तानी में कई ऐसे मैच टीम को जिताए थे जो यादगार हैं। हालांकि 2022 में वो दिल्ली कैपिटल्स में आ गए, जहां उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन इस बल्लेबाज को रणजी ट्रॉफी 2022 में खूब मौका मिला, जिसे इस खिलाड़ी ने भुनाया भी। सरफराज ने रणजी ट्रॉफी 2022 में केवल नौ पारियों में 122.75 की औसत से 982 रन बनाए। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 93 चौके और 19 छक्के लगाए। इसके अलावा उन्होंने 4 शतक भी जड़े।












Click it and Unblock the Notifications