IND vs BAN: सरफराज खान कानपुर टेस्ट में नहीं खेलेंगे? टीम से हो सकते हैं रिलीज, जानें क्या है कारण

India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच चेन्नई में खेला गया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने धांसू जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बढ़त हासिल कर ली। अगला मुकाबला कानपुर में खेला जाना है। टीम इंडिया इसे जीतकर क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

दूसरे टेस्ट के लिए अपरिवर्तित भारतीय टीम की घोषणा की गई है। भारतीय टीम में सरफराज खान को भी रखा गया है। हालांकि उनको चेन्नई टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। कानपुर में होने वाले दूसरे टेस्ट में भी उनको शायद शामिल नहीं किया जाएगा।

sarfaraz khan

केएल राहुल को एक बार फिर से टीम में मौका दिया जा सकता है। अगर प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल को मौका मिलता है, तो सरफराज खान को खेलने का मौका नहीं मिलेगा। इस स्थिति में सरफराज खान को टीम से बाहर किया जा सकता है।

सरफराज खान को ईरानी ट्रॉफी में खेलने के लिए बीसीसीआई रिलीज कर सकती है। ऐसे में वह इस बार भी टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। हालांकि यह मुकाबले से एक दिन पहले ही तय होगा कि सरफराज खान को रिलीज किया जाएगा या टीम में रखा जाएगा। अगर टीम में कोई खिलाड़ी अंतिम समय तक चोटिल या अन्य परेशानी से नहीं जूझता है तो सरफराज को रिलीज किया जा सकता है।

टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर का भी मानना है कि टीम इंडिया के प्लेयर्स को किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है, तो सरफराज को रखने का फायदा नहीं है। उनको ईरानी ट्रॉफी के लिए टीम से रिलीज कर देना चाहिए। कानपुर और लखनऊ दूर नहीं है इसलिए सरफराज वहां से लखनऊ जा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि कानपुर टेस्ट की टीम घोषित होने पर स्पष्ट हो गया था कि भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में शायद सरफराज खान को जगह नहीं मिलने वाली है। केएल राहुल को एक बार फिर से खेलने का मौका दिया जाएगा। यह उनके लिए अंतिम असवर हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+