पहले टेस्ट शतक के साथ आई सरफराज के लिए एक और खुशखबरी, जानिए अब क्या हुआ है
बेंगलुरु टेस्ट में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही अब भारत के सामने अगले दो मैचों में बड़ी चुनौती रहेगी। सीरीज में कीवी टीम बढ़त बनाने में सफल रही है। अगला टेस्ट मुकाबला पुणे में होगा। बेंगलुरु में हार से भारत को निराशा निश्चित रूप से हुई है।
इस बीच भारतीय टीम के युवा क्रिकेटर के घर से एक ख़ुशी की खबर देखने को मिली है। सरफराज खान पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। सरफराज ने इस नन्हें मेहमान की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। खास बात तो यह है कि आज सरफराज खान का जन्मदिन है और अपने जन्मदिन के दो घंटे पहले सरफराज खान को बेटा हुआ है।

सरफराज खान के पिता बनने की जानकारी रात को सामने आई। आज वह खुद अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी ख़ुशी का इजहार करते हुए फैन्स को इसकी जानकारी प्रदान की। उनके पिता नौशाद भी काफी खुश दिखाई दिए।
बेंगलुरु टेस्ट मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन सरफराज का बल्ला जमकर चला था। उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ते हुए धमाका कर दिया। सरफराज खानके बल्ले से 150 रनों की पारी देखने को मिली थी। हालांकि कीवी टीम ने भारत को 8 विकेट से पराजित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications